सार्वजनिक स्थानों पर 5 से ज्यादा लोग नहीं होंगे जमा, सख्त नियम लागू

गाजियाबाद में आगामी त्योहारों, परीक्षाओं और विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों के मद्देनजर कमिश्नरेट ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) ने धारा-163, BNSS के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 18 मई की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।

ये पड़ रहे त्योहार…

 गाजियाबाद प्रशासन ने जानकारी दी है कि 6 अप्रैल को रामनवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 29 अप्रैल को परशुराम जयंती, 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा आदि त्योहार, पर्वों एवं अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक समारोह और कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, अन्य संगठनों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों, विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई…

वहीं, कोई भी पेट्रोल पंप मालिक वाहन के अलावा किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल या डीजल नहीं बेचेगा। होटल और धर्मशाला मालिकों को पहचान पत्र के बिना किसी को ठहराने की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया पर सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संदेशों, पोस्ट और प्रकाशनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान 200 मीटर की परिधि में बाहरी लोगों की एंट्री व फोटोकॉपी/स्कैनर की दुकानें बंद रहेंगी। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेगा। सरकारी दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास ड्रोन कैमरे से शूटिंग पर रोक रहेगी। गाजियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश गाजियाबाद में रहने वाले और गुजरने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000