मुझे किडनैप कर लिया है 20 हजार भेज दो, नए साल पर घूमने के लिए 11 वीं के छात्र ने रचा ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल

हरदोई। नए साल में मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने की चाहत में किशोर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। परिजनों को फोन कर 20 हजार रुपये देकर अपहरणकर्ताओं से छुड़वाने की गुहार लगाई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किशोर को सकुशल खोज लिया। किशोर को सख्त हिदायत देने के बाद घर भेज दिया गया।

हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी नए साल पर घुमने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। छात्र ने अपने परिजनों से 20 हजार रुपये की मांग की और दावा किया कि उसे 4 लोगों ने किडनैप कर लिया है, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को बरामद कर लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

कोचिंग से लौटते वक्त हुआ था गायब…

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर (17) अपनी बहन के साथ शाहाबाद नगर में कोचिंग पढ़ने साइकिल से आया था। वापस जाते समय उसने अपनी साइकिल बहन को दे दी और थोड़ी देर बाद घर वापस आने के लिए कहा। देर शाम तक किशोर वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देर शाम किशोर के ताऊ की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

शाहजहांपुर से पुलिस ने किया बरामद…

शाहाबाद थाना क्षेत्र में छात्र के ताऊ ने तहरीर दी कि 30 दिसंबर 2024 को  उनके 17 वर्षीय भतीजे जो कि कोचिंग के लिए घर से निकला था, अचानक गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि किशोर ने अपनी बहन को साइकिल पर भेजा और खुद पैदल घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तभी किशोर ने अपने ताऊ के मोबाइल पर एक संदेश भेजा।

जिसमें उसने कहा कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है और 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी है। इस संदेश के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और अपहृत छात्र की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और रामपुर के बीच में मिली। शाहजहांपुर में हनुमत धाम मंदिर के पास से शाहाबाद जाते समय बाईपास पर जामा मस्जिद चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने किशोर को सकुशल खोज लिया।

हिदायत देकर पुलिस ने छोड़ा…

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोर ने यह स्वीकार किया कि उसने खुद ही यह कहानी बनाई थी। वह पैसे की जरूरत से परेशान था और घुमने जाने के लिए रुपये इकट्ठा करना चाहता था, इसलिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रची। एसपी ने बताया कि छात्र को हिदायत देकर छोड़ा गया है कि भविष्य में वो इस तरह की झूठी अफवाह नहीं फैलाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000