चोरों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान को बनाया निशाना, लाखो के आभूषण और नगदी ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई में नए साल की शुरुआत होते ही चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है।चोरों द्वारा कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। चोरों द्वारा जनपद के एक कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान को इस बार निशाना बनाया है।

जहां से चोर लाखों रुपए के नगदी समेत आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। सुबह जब सराफा कारोबारी दुकान खोलने पहुंचा तब चोरी की इस वारदात की भनक लगी जिसके बाद सर्राफा व्यापारी द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास करने में जुटी हुई है।

सर्राफा व्यापारियों में मचा हड़कंप…

मामला हरदोई जनपद के कछौना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्टेशन रोड का है। जहां नहर कोठी के सामने स्थित रामशंकर गुप्ता के प्रतिष्ठान विशाल वस्त्रालय व ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने दुकान से लाखों रुपए की ज्वैलरी व लगभग ₹2 लाख के नगदी को लेकर फरार हो गए। चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी ले गए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकार कछौना, थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हरदोई पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच की। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। कस्बे में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की कई टीम चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000