घटना स्थल पर मौजूद एम्बुलेंस उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ तालाब में डूबने से दो भाइयों और बहन की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ यह बड़ा हादसा By Khulasa India News Desk Last updated Apr 27, 2025 234 प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। कोहड़ौर नगर पंचायत के धरौली मधुपुर वार्ड में स्थित तालाब में डुबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चों की क्रमश: 10, सात और छह वर्ष है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तालाब से शवों को बाहर निकलवाया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव में स्नान करने गए तीन सगे भाई बहनों की डुबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद तीनो बच्चों के शवों को बाहर निकाला। नगर पंचायत कोहड़ौर के धरौली मधुपुर वार्ड के रहने वाले तीन बच्चे केसरी (7), कुकी, कुकी (6) और खुशी (10) तीनों सगे भाई बहन हैं। तीनों रविवार को तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डुब गए। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना 234 Share