जो राम द्रोही हैं वे आतंकवादी हैं, राष्ट्रद्रोही भी हैं, याद है ना सपा ने आपके नौजवानों को नौकरी देने से टरकाया था, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रतापगढ़। इन द‍िनों देश में स‍ियासी माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति‍क दलों के द‍िग्‍गज नेता ताबड़तोड़ रैल‍ियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। सीएम ने लालगंज के नया पुरवा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। हर बार की तरह सीएम ने प्रतापगढ़ के आंवला का जिक्र किया और सौ पढ़ा ना एक प्रतापगढ़ वाली कहावत को भी दोहराया। कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में जनसभा में भारी भीड़ देखकर सीएम योगी जोश में आ गए। सीएम ने कहा कि चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं, अब तक पूरे देश के अंदर पहले ही अनुमान लगाया जा चुका है आगे क्या होने जा रहा है। चार जून के परिणाम के बारे में जनता को पहले से पता चल गया है। जीतेंगे तो मोदी ही।

सीएम योगी सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहा, तब-तब अनर्थ हुआ है। सीएम ने कुछ साल पहले वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में हुए बम विस्फोट का उदाहरण देते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि इन घटनाओं के समय उत्तर प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इनके समय तमाम आतंकी घटनाएं घटती थीं, आज जब भारत में पटाखा भी फूटता है, पाकिस्तान सफाई देने लगता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। वह जानता है कि भारत अब छोड़ने वाला नहीं है।

सीएम योगी ने भाजपा के पिछले दस वर्ष के कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत का कायाकल्प हो चुका है। पहले आतंकी घटनाएं घटित होती थीं, नक्सली घटनाएं आए दिन देश में होती थीं। आज हर क्षेत्र में आतंवाद समाप्त है, नक्लवाद समाप्त हो चुका है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।सीएम ने कहा कि सपा के शासन में व्यापारी और बेटियां किस तरह अपने आपको असुरक्षित महसूस करती थीं, याद है ना। आज हमनें सबसे पहले व्यापारी भाइयों और मां-बहनों को सुरक्षित करने का काम किया है।

कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर व्यंग्य कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये देशवासियों पर जजिया कर लगाने की सोच रहे हैं।
खून-पसीने से कमाई गई संपत्ति में से आधी लेने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं पिछड़ी जाति के आरक्षण को भी यह मुसलमानों को देने की सोच रहे हैं, पिछड़ी जाति के आरक्षण पर बैन लगाने की साजिश रच रहे हैं। ये जाति के नाम पर देश को बांटेंगे, सुरक्षा और विकास के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

सीएम योगी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का प्रसंग छेड़ते हुए कहा कि अब आप लोग अयोध्या को नहीं पहचान पाएंगे।राम भक्तों से हाथ उठवाया। कहा कि रामभक्त जहां भी रहेंगे, लोक के हित के बारे में सोचेंगे, गरीब के बारे में सोचेंगे। सीएम ने कहा कि जो राम द्रोही हैं वे आतंकवादी हैं, राष्ट्रद्रोही भी हैं। याद है ना सपा ने आपके नौजवानों को नौकरी देने से टरकाया था।आप उनको वोट से टरका दीजिएगा। सीएम योगी ने अंत में सभी को रामभक्त के संबोधन से पुकारा और कहा कि अब पांच दिन मतदान को बचे हैं, घर जाकर कम से कम पांच परिवार की सूची बनाएं और उन सभी को 25 को मतदान केंद्र तक ले जाने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000