दिल्ली में G20 समिट के बीच वाराणसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,शाम तक नक्शा बदल जाएगा

वाराणसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय जी20 समिट चल रहा। जी20 में दुनिया भर के दिग्गज देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से लगभग 850 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने‌ की धमकी दी गई। एयरपोर्ट अधिकारी को अनजान नंबर से फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि शाम तक एयरपोर्ट का नक्शा बदल जाएगा।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने‌ की धमकी मिलने के बाद आनन फानन में CISF ने एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की सघन चेकिंग शुरू कर दी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने धमकी वाले कॉल की सूचना संबंधित फूलपुर थाने को भी दी। इसके बाद पुलिस कॉल ट्रेस करते हुए भदोही पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बता दें कि एयरपोर्ट अधिकारी को अज्ञात नंबर से फोन आया था और धमकी दी गई थी कि शाम तक एयरपोर्ट का नक्शा बदल जाएगा।

धमकी देने वाले ने अपना नाम अशोक बताया था। बताया जा रहा है कि ये धमकी भरा फोन शुक्रवार शाम को किया गया था। एयरपोर्ट अधिकारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और फिर पूरे एयरपोर्ट की CISF ने सघन जांच शुरू कर दी।स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सर्विलांस की मदद से पता चला कि धमकी भरा फोन भदोही इलाके से किया गया था। पुलिस जगह को ट्रेस करते हुए भदोही पहुंची। लोकेशन खोजते हुए फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत भगवानपुर चौथार इलाके में पहुंच गए। इसके बाद सर्विलांस के जरिए पता चला कि फोन 25 वर्षीय अशोक प्रजापति के घर से किया गया था।

पुलिस अशोक प्रजापति के खिलाफ IPC की धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत ने बताया कि अशोक के परिवार वालों के मुताबिक अशोक का इलाज वाराणसी के मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां अप्रैल 2023 से चल रहा है। इलाज के दौरान भी अशोक ने अस्पताल से भागने की कोशिश की थी। अशोक के परिजनों से भी मामले की पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000