पाकिस्तान और यूके नंबर से धमकी व्हाट्सएप चैट और कॉल पर बात, वीडियो में दर्द बयां कर युवती ने दी जान

गोरखपुर की युवती को प्रदेश में ही रहकर पाकिस्तान और यूके के नंबर से ब्लैकमेलर धमका रहा था। पुलिस के साथ साइबर और एजेंसियां भी जांच में जुटीं हैं। युवती को भेजे गए यूपीआई से बैंक डिटेल खंगाली जा रही गोरखपुर के गोला थाना इलाके की युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक भारत में ही रहकर पाकिस्तान-यूके के मोबाइल नंबर के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी के जरिये व्हाट्सएप चैट और कॉल पर बात करता था। ये नंबर उसने टेलीग्राम की आईडी से बिटक्वाइन और यूएसडीटी का भुगतान कर लिया था।ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने खुदकुशी कर ली थी। पाकिस्तान (+92) और यूके(+44) वाले नंबर आरोपी बंद कर चुका है। उसे जिन नंबरों पर रुपये यूपीआई किए गए थे, वे भी बंद मिल रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस के साथ साइबर और केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। एजेंसियों के हत्थे इन नंबरों की डिटेल लग गई है।

जांच से जुड़े एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराध के ऐसे अपराधियों की कार्यप्रणाली शातिराना होती है। पहले वे खुद टेलीग्राम की आईडी से जुड़ते हैं। टेलीग्राम चैनल पर आराम से डार्कवेब और विदेशी नंबरों (वर्चुअल) को आसानी से उपलब्ध कराए जाने के लिए भुगतान करते हैं। सूत्रों की मानें तो ठीक ऐसे ही इस युवक ने भी टेलीग्राम चैनल से पाकिस्तान और यूके का नंबर एक साथ लिया था। वर्चुअल नंबरों के लिए टेलीग्राम चैनल पर भारतीय रुपयों का लेन-देन नहीं किया जाता है।ऐसा इसलिए कि ये भारतीय रुपये सीधे किसी न किसी भारतीय बैंक से जुड़े होते हैं और इससे भुगतान करने पर ऑनलाइन नंबर से सर्वर पर आईपी ट्रेस किया जा सकता है। बिटक्वाइन और यूएसडीटी क्वाइन डिजिटल करेंसी होती है जो ट्रेस नहीं हो सकती। चैनलों पर डार्कवेब वाले इन नंबरों की सेल भी लगाते हैं। भुगतान करने के बाद टेलीग्राम पर ही नंबर भी मिल जाता है लेकिन ऐसा काफी कम होता है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में भी टेलीग्राम से ही ये नंबर लिए गए।आरोपी ने टेलीग्राम से ओटीपी के जरिये व्हाट्सएप कमांड हासिल की हुई है। आशंका है कि आरोपी ने बिटक्वाइन या यूएसडीटी के जरिये भुगतान करके इसे हासिल किया और फिर व्हाट्सएप चलाने लगा।
खुद बंद हो जाता है व्हाट्सएप
टेलीग्राम के ऐसे नंबर एक बार ओटीपी से सक्रिय तो हो जाते हैं, लेकिन कभी भी निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसे में इन नंबरों की आईपी ट्रेस कर पाना बेहद कठिन होता है। सूत्रों ने बताया कि ये नंबर अधिकतम 15 से 17 दिन या पांच दिन के भीतर भी निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसे में आरोपी को पहचाने जाने का भी डर नहीं रहता। गोला इलाके वाले मामले में भी ये नंबर अचानक से बंद हो गया था। सूत्रों ने बताया कि ओटीपी से ही पाकिस्तानी नंबर का व्हाट्सएप कुछ दिन सक्रिय था और कुछ दिन में बंद होते ही आरोपी ने यूके के नंबर का व्हाट्सएप कमांड ले लिया था।

बैंक डिटेल से आ रोपियों के करीब पहुंची पुलिस

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर और इसकी आईपी से आरोपियों तक पहुंच पाना मुश्किल है। ऐसे में जिन मोबाइल नंबरों पर यूपीआई के जरिये युवती की तरफ से भुगतान किया गया, उनसे लिंक बैंक खातों को एजेंसी खंगाल रही है। हालांकि एजेंसी सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद से या जांच के दौरान इन डिटेल को बदलना नामुमकिन है। ऐसे में अगर आरोपी पहले भी ऐसे मामलों को अंजाम दे चुका है, तो ये किराए के खातों और नंबर का प्रयोग कर इन रुपये की निकासी करवाता होगा।

किराए पर लेते हैं बैंक के खाते

साइबर ठग और आरोपी कम उम्र के युवाओं के खाते खुलवाकर उसे किराए पर ले लते हैं। इसके बदले उन्हें कमीशन भी देते हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ऐसे खातों को खुलवाने के बाद ऑनलाइन एप में पंजीकरण करने वाले खाताधारक एप में अपना व्यवसाय एग्रीकल्चर दिखा देते हैं। इससे खाता नजर में नहीं रहता और सामान्य खाता या खेती किसानी का खाता समझा जाता है।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

गोरखपुर के गोला थाना इलाके के एक गांव की 27 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, साइबर ठग अश्लील वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांग कर रहे थे। युवती ने कुछ रुपये दिए भी थे। जब उसने रुपये देने बंद कर दिए तो आरोपियों ने फिर से धमकाना शुरू कर दिया। तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

अम्मा! मुझे माफ करना मेरे नसीब में यही लिखा था

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र की युवती ने खुदकुशी से पहले मां के नाम एक वीडियो संदेश छोड़ा है। इस संदेश में उसने अपने साथ ही आपबीती का जिक्र तो किया ही है अपनी बेबसी भी बयां की है। वीडियो में युवती कहती दिख रही है-अम्मा! इन्होंने वीडियो बनाकर मुझे बहुत परेशान किया।  मुझे न चाहते हुए भी ये सब करना पड़ रहा है। अम्मा! तुम अच्छे से रहना। आपको इस बारे में नहीं बताया क्योंकि आप भी परेशान हो जातीं। मुझे माफ कर देना। आगे उसने में वीडियो में कहा-वीडियो वायरल की धमकी देने वाले दो लोगों ने मिलकर जीना मुश्किल कर दिया। मेरे नसीब में यही लिखा था। अम्मा! मैं बुरी तरह फंस गई हूं, अब इससे छुटकारा पाना चाहती हूं। इस मैसेज को भेजने के बाद ही युवती ने घर के एक कमरे में छत पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को युवती के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो मैसेज और भी मिले हैं। इसमें वह जालसाजों के सामने गिड़गिड़ा रही है। फिर भी जालसाज उसे कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। ब्लैकमेल कर रुपये की डिमांड भी कर रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग व्यक्ति युवती से बात करते दिख रहे हैं।वे युवती को रुपये के इंतजाम करने के आधे घंटे का समय देने की बात कह रहे हैं। जबकि युवती गिड़गिड़ाते हुए और समय मांग रही है। जालसाज उसे और समय न देकर आधे घंटे में ही रुपये भेजने का दबाव बना रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000