घूमने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों की नदी में डूबकर हुई मौत

लखनऊ। घर से घूमने की बात कहकर निकले तीन दोस्तों की मड़ियांव के घैला पुल स्थित गोमती नदी में नहाने के दौरान डूब गए। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से निकाल कर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनोंं को मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक ठाकुरगंज समनान गार्डेन निवासी एजाज (16), हमजा (18), शमी (18) स्कूटी से घुमने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ कॉलोनी के तीन साथियोंं आरिफ, रहमान व आफताब भी बाइक से थे। दोपहर करीब तीन बजे सभी घैला स्थित गोमती नदी नहाने के लिए पहुंचे। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे। ऐसा बताया जाता है कि एजाज, हमजा और शमी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उसके साथ मौजूद तीन अन्य साथियों ने पहले तो तीनोें को बचाने का प्रयास किया पर वह लोग नाकाम रहे। तीनों दोस्त नदी से बाहर निकले और मदद के लिए शोर मचा दिया। खबर पाकर तीनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

शाम छह बजे दो और सात बजे तीसरा युवक मिला…

शोर होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए जमा हो गए। इस बीच आरिफ, रहमान और आफताब वहां से चुपचाप चले गए। सूचना पाकर मौके पर मड़ियांव पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मदद के लिए स्थानीय गोताखोरों और दमकल कर्मियों को बुला लिया। गोताखोर रामलखन, अतुल मिश्रा व जैकी कश्यप की मदद से शाम छह बजे पहले एजाज और शमी को निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गई। शाम करीब सात बजे हमजा को गोताखोरों ने निकला। परिजन उसको भी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया।

सात बजे पहुंची एसडीआरएफ, वापस लौटी…

नदी में तीन दोस्तोंं की सूचना पर एसडीआरएफ की एक टीम शाम सात बजे मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के पहुंचते ही गोताखोरों ने हमजा को भी नदी से निकाल लिया। इस पर एसडीआरएफ की टीम वहां से वापस लौट गई। मौके पर मौजूद तीनों दोस्तों की कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस बात की चर्चा थी कि मौके से चुपचाप भागे युवकों का तीनों दोस्तों से कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था।

मोहल्ले में छाया सन्नाटा, घरों में मचा कोहराम…

नदी में डूबने तीनों दोस्त एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। तीनों की मौत की खबर जब मोहल्ले में पहुंची तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। मोहल्ले वाले तीनों दोस्तों के घर जमा हो गए। एजाज पीओपी का काम करता था और परिवार में पिता रईस अहमद, मां गुड्डी बानो, भाई नदीम, नाजिम, अयान और अयाज हैं।

वही हमजा ने इस साल इंटर पास किया था। उसके परिवार में भाई दानिश, अहमद, ताहा, एक बहन है। दानिश ने बताया कि पांच साल पहले पिता इब्राहिम की मौत हुई उसके तीन दिन बाद मां शकीला की मौत हो गई थी। इसके अलावा शमी स्कूल बैग बनाने का काम करता था। परिवार में पिता अकील, मां, भाई अजू, अफजल और बहन सबा हैं। तीनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000