लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार रात को इंटौजा-कुर्सी मार्ग पर कोल्ड ड्रिंक लदे कंटेनर के अनियंत्रित हो कर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कंटेनर के पलटने से उसके नीचे दबकर तीन दुकानों सहित वहां मौजूद दुकानदार व ग्राहक दब गये। इसमें तीन लोगों संजू, दिनेश व शिवा की मौके पर ही मौत हो गयी। मनीष और सूरज घायल हो गये।

घटना के बाद वहां पहुंची इंटौजा पुलिस ने तत्काल घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर घायल हुए मनीष ने आपबीती बताते हुए कहा कि कंटेनर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वहां से लोग भाग भी नहीं सके। जबकि कंटेनर पलटते ही चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। सड़क किनारे पान, ठेले, बिजली की दुकान पर कंटेनर कहर बनकर टूट पड़ा। उसमें तीन लोग मौके पर ही गुजर गये।

बुधवार की तड़के सुबह चार बजे से एसडीआरएफ की एक टीम को घटनास्थल पर लगाया गया है। टीम के सदस्यों ने राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाने एवं दुकानों के नीचे दबे कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल भेजवाने का कार्य किया गया है। स्थानीय पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम का पूरा सहयोग किया है।

इसी तरह लखनऊ में हुई एक दूसरी घटना में लखीमपुर खीरी से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे आईआईएम तिराहे पर डिवाइडर पर चढ़ गयी। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद प्राइवेट बस पलटी और इसमें सवार चालीस श्रद्धालुओं में से ग्यारह बूरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंचे मड़ियावं थाने के निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000