हेड कॉन्स्टेबल के घर चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार:1.34 लाख के गहने बरामद

लखनऊ में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल के बंद मकान से 25 लाख रुपए के गहने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का काफी सामान और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत सराय आना देव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह सरोजनी नगर के अमौसी स्थित गंगानगर में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं।

89000 रुपए कीमत के सोने के गहने बरामद

कृष्ण प्रताप सिंह वर्तमान में अयोध्या में पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। कृष्ण प्रताप सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 22 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने परिवार के साथ गांव गई थीं। 24 नवंबर को वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। उनमें रखे करीब 25 लाख रुपए कीमत के गहने गायब थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाना शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना अंतर्गत बेगमगंज निवासी मासूम अली उर्फ इमरान उर्फ चांद बाबू, हरदोई के ही संडीला स्थित बेगमगंज निवासी कैलाश और बाजार खाला के दरियापुर एफसीआई रोड निवासी रईस उर्फ झिल्ले के रूप में हुई है। पकड़े गए चोरों के पास से लगभग 45,000 रुपए कीमत के चांदी के गहने और 89,000 रुपए कीमत के सोने के गहने बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, ज्वेलरी बिक्री से प्राप्त 1,460 रुपए भी जब्त किए गए हैं।

घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे

पुलिस का कहना है कि ये तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि इसमें से मासूम अली के ऊपर मड़ियांव, सहादतगंज, चौक, बाजार खाला, ठाकुरगंज, तालकटोरा, कृष्णा नगर, बिजनौर, सरोजनी नगर, गुडंबा, काकोरी, पारा और गाजीपुर आदि थानों में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि रईस उर्फ झिल्ले के खिलाफ बाजार खाला और कैलाश के ऊपर संडीला थाने में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000