आज मैं मर जाऊंगा: पत्नी के प्रेमी के हाथों पिटाई होने से आहत पति ने दी जान, पत्नी के नाम बनाया विडियो

पत्नी के नाम बनाए गए आखिरी वीडियो में डालचंद बिलखते हुए कह रहा है- गौर से देख लो, मैं हूं। तीन दिन से मरने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन शरीर से जान बहुत मुश्किल से निकल रही है। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के थाना लहचूरा के इमलौटा गांव निवासी डालचंद ने पत्नी के प्रेमी के हाथों पिटाई होने से आहत होकर जान दे दी। युवक ने जान देने से पहले वीडियो भी बनाया है।

जिसमें डालचंद बिलखते हुए कह रहा है- गौर से देख लो, मैं हूं। तीन दिन से मरने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन शरीर से जान बहुत मुश्किल से निकल रही है। कल भी मरने की सोच रहा था, लेकिन मर नहीं पाया। आज मैं मर जाऊंगा। थाना लहचूरा के इमलौटा गांव निवासी डालचंद (35) ने दस साल पहले मऊरानीपुर के घाट कोटरा गांव की युवती से शादी की थी। परिवार में पत्नी समेत आठ साल का बेटा एवं सात साल की बेटी है।

डालचंद हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।  उसके परिजनों का कहना है कि वहां पत्नी की एक युवक से दोस्ती हो गई। डालचंद ने यह बात अपने भाई चंद्रभान को बताई। उनका कहना है कि इसका विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी ने कुछ दिन पहले डालचंद को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया था। इससे डालचंद बेहद दुखी हो गया। काम छोड़कर गांव लौट आया। पत्नी मायके जाकर रहने लगी। बच्चों के प्रेम में डालचंद पत्नी से समझौता करने को राजी था।

29 अक्तूबर को वह अपनी ससुराल गया। वहां 31 अक्टूबर को उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में घर के बाहर पड़ा था। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी ससुराल के लोग डालचंद को गलत ठहराते हुए उसके रोजाना शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया। मऊरानीपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी का कहना है कि अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

आज मैं मर जाऊंगा… पत्नी के नाम बनाया वीडियो

डालचंद ने 2.03 मिनट लंबा वीडियो अपने जीजा मुलायम अहिरवार को भेजा था। मुलायम का कहना है कि डालचंद ने जहर निगलने से कुछ मिनट पहले यह वीडियो बनाया था। वीडियो मिलने के बाद जब उन्होंने डालचंद को फोन किया तो उससे बात नहीं हो सकी। वीडियो डालचंद ने पत्नी के लिए बनाया था। डालचंद बिलखते हुए कह रहा है- गौर से देख लो, मैं हूं। तीन दिन से मरने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन शरीर से जान बहुत मुश्किल से निकल रही है।

कल भी मरने की सोच रहा था, लेकिन मर नहीं पाया। आज मैं मर जाऊंगा। उसने आगे कहा कि, याद रखना, मेरे जैसा धोखा किसी को मत देना। ऐसा धोखा किसी को मत देना कि वो मरने पर मजबूर हो जाए। मैं बच सकता था, मैं मरना नहीं चाहता, अगर तुमने एक बार मुझसे बात कर ली होती तो मैं आज नहीं मरता। मैं अपने बच्चों की वजह से नहीं रह पा रहा हूं। तुमने बहुत धोखा दिया, ठीक है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000