दर्दनाक हादसा; करंट की चपेट में आए पोते को बचाने पहुंचे दादा, चपेट में आकर दोनों की हुई मौत

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर दो गांव में रविवार की सुबह पंपिंग सेट के कमरे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा पोता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शेषनारायण दुबे उर्फ गंगा प्रसाद दुबे (65) ने घर से 500 मीटर दूर अपना निजी नलकूप लगा रखा है। रविवार को वह अपने नलकूप के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता मनीष दुबे (15) वहां पहुंचा और पंपिंग सेट के कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गया।  वहां कमरे के अंदर साफ्टीन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो दादा गंगा प्रसाद भी उसे देखने के लिए कमरे के अंदर गए।

वहां मनीष साफ्टीन के ऊपर गिरा हुआ था। जैसे ही उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गए। वहां आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया।  शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंचे और बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई गई। इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान अरुण कुमार दुबे अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार में दोनों की मौत की सूचना मिली पूरे कोहराम मच गया। मनीष की माता रागिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। दादी सावित्री अपने पति व पोते को देखकर बेसुध हो जा रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000