दर्दनाक हादसा; चलती कार बनी आग का गोला, बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के नहर पुल के पास एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर चलती कार में आग लगने से यह हादसा हुआ है और कार में जिंदा जलकर 4 लोगों की मौत हो गई है। मेरठ में कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए हैं, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। कार में सवार मरने वाले लोग हरिद्वार या किसी हिल स्टेशन जा रहे थे। कार में जिस वक्त आग लगी सभी लोग चीखने और चिल्लाने लगे, लेकिन चाह कर भी कोई मदद नहीं कर पाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जिसने भी कार के अंदर अधजले शव देखे उसकी ही रूह कांप गई। ये दर्दनाक हादसा मेरठ के जानी थाना इलाके के भोला की झाल कावड़ पटरी मार्ग के पास हुआ। दिल्ली की तरफ से सेंट्रो कार संख्या डीएल 4सी एपी 4792 हरिद्वार की तरफ जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलती कार में अचानक से आग की लपटे उठने लगी। कोई कुछ समझ पाता कि कार रुक गई और आग का गोला बन गई। कार में सवार लोग चीख रहे थे, लेकिन पास ही खड़े लोग मजबूर थे कि आखिर आग में फंसे लोगों को कैसे बचाएं। बस कुछ ही देर में कार से आराही आवजे हमेशा के लिए खामोश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, मारने वालों में एक बच्चा और महिला भी शामिल हैं। सेंट्रो कार में आगे की तरफ चालक सीट पर एक शख्स की जली हुई लाश पड़ी है। पीछे वाली सीट पर तीन लाश पड़ी हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। बच्चा के साथ एक महिला भी है और बराबर में एक पुरुष का भी शव है। शवों की शिनाख्त करना मुश्किल है क्योंकि सभी लाशे जल चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी लगी हुई थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव…

कार में जलकर हुई चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे और कहा कार में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई है। कार में सीएनजी लगी थी और संभवत स्पार्किंग या गैस लीक होने से आग लगी। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है, फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे। कार के नंबर से परिवार के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग…

कांवड़ पटरी मार्ग पर सेंट्रो कार के आग का गोला बनने की खबर मिलते ही दमकल विभाग के गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार भी पूरी जल चुकी थी और अंदर जिंदा जले चार लोगों के शव पड़े थे। लोग रुक रुककर कार के भीतर झांक रहे थे और उनकी रूह कांप रही थी। कई लोगों की कार में लाशे देखकर चीख भी निकल गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000