प्रतापगढ़ में नाले में डूबकर 14 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, नगर पंचायत की लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नगर पंचायत की लापरवाही की भेंट एक मासूम चढ़ गया। जल निकासी के लिए खोदे गए नाले में डूबने से 14 माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।

हादसे के समय मां घर के काम में व्यस्त थी 

कुंडा क्षेत्र के सद्दू का पुरवा तिलौरी गांव निवासी जितेंद्र पटेल ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बेटा व एक बेटी थी।गुरुवार की सुबह वह किसी काम से घर से बाहर निकला हुआ था। घर पर उसकी पत्नी कल्पना देवी घर के काम में व्यस्त थी।

नाले में पुवाल के नीचे डूबा था सुयांश 

सुबह करीब 9:00 बजे उसका 14 वर्षीय बेटा सुयांश घर के सामने खेल रहे था खेलते समय वह अचानक गायब हो गया। घर के बाहर जब सुयांश नहीं मिला तो परिवार के लोग व ग्रामीण उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान वह नगर पंचायत द्वारा जल निकासी के लिए खोदे गए घर के सामने से निकले हुए नाले में बह रहे पुवाल के नीचे डूबा दिखाई दिया।

बेढंगे तरीके से खोदे गए नाले से आक्रोश

नाले में सुयांश को डूबा देखते ही चीख-पुकार मच गई। उसे तत्काल नाले से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। सुयांश की मौत की खबर सुनते ही मां कल्पना देवी, पिता जितेंद्र कुमार समेत स्वजन करुण क्रंदन करने लगे। भाई को खोने के गम में सात वर्षीय बहन जाह्नवी और पांच वर्षीय सूर्य भी गमगीन थे। ग्रामीणों में बेढंगे तरीके से खोदे गए नाले को लेकर काफी आक्रोश है।

कांपते हाथों से कलेजे के टुकड़े का शव दफनाया 

घर में सुयांश के पैदा होने पर खुशियां छा गईं थीं। दो बेटे व एक बेटी का यह परिवार मिलकर रहता था, लेकिन गुरुवार को काल ने मासूम बच्चे के रूप में परिवार की खुशियों को निगल लिया। कांपते हाथों से स्वजन ने कलेजे के टुकड़े का शव मानिकपुर में गंगा की गोद में दफनाया। कुंडा के सद्दू का पुरवा तिलौरी गांव में गुरुवार सुबह जितेंद्र पटेल के डेढ़ साल के बेटे सुयांश की नाले में डूबने से मौत ने सबको गमगीन कर दिया।

मां-बाप का विलाप

अब घर में छोटू की किलकारी की जगह मां-बाप का विलाप सुनाई दे रहा है, जो हर किसी के को झकझोर रहा है। नगर पंचायत द्वारा जलनिकासी के लिए बनाए गए खुले नाले में गिरे बच्चे की जान चली गई। घर वालों की खुशियां व उम्मीदें डूब गईं। मां कल्पना देवी को कभी ऐसे हादसे की कल्पना नहीं रही होगी कि उसके कलेजे के टुकड़े को काल चक्र इस तरह छीन लेगा।

तीन माह पूर्व जन्मदिन मनाया गया था

अभी तीन महीने पहले ही छोटे का जन्मदिन मनाया गया था। जिस हाथ से उसे केक खिलाया था, उन्हीं हाथों से उसको कफन में लपेटना पड़ा। यह देख गांव के लोगों व रिश्तेदारों का भी कलेजा कांप गया। जितेंद्र पटेल के घर के सामने वाले हिस्से के नाले पर तो पटिया रखी थी, लेकिन आगे वह खुला था। नाले पर अगर अन्य स्थानों की जगह पटिया रखी गई होती तो शायद यह घटना न होती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000