स्कूल बस और ट्रक की टक्कर के बाद जमी लोगों की भीड़.... उत्तरप्रदेशरायबरेली दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक में टक्कर दो लोगों की मौके पर हुई मौत, कई लोग हुए घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 22, 2023 579 रायबरेली। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर जाेगमगदीपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एसजेएस स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक व ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार स्कूल स्टाफ समेत अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। एसजेएस ऊंचाहार से स्कूल स्टाफ बस से जिला मुख्यालय आ रही थी। बस जैसे ही जाेगमगदीपुर गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार स्टाफ में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। एक युवती बस में फंस गई, जिसे निकलने के पहले ट्रैक्टर से खींचकर बस के धंसे हिस्से को बाहर किया गया, उसके बाद उसे बाहर निकाला गया। बस चालक व ट्रक क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। दुर्घटना 579 Share