दर्दनाक सड़क हादसा; टैंकर की बाइक में टक्कर लगने पर पुल से नीचे ग‍िरा पत‍ि, पत्नी की मौके पर हुई मौत

झूंसी। कटका ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार पति पुल से 15 फीट नीचे गिर गया और पत्नी सड़क पर। वह जब तक उठ पाती तब तक टैंकर ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख तमाम राहगीर विचलित हो गए और मदद को दौड़ पड़े। लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह पति को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक के अलावा एक कार में भी टक्कर मारी।

जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। बताया गया है कि फूलपुर के उग्रसेनपुर बीबीपुर निवासी पंकज शर्मा झूंसी थाना क्षेत्र के बंधवा ताहिरपुर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। साथ में उनकी 35 वर्षीय पत्नी चांदनी भी रहती थी, जो पटेल नगर स्थित एमआरएस पब्लिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। पंकज भी एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

बाइक से घर लौट रहे थे पत‍ि-पत्नी… 

बुधवार शाम पंकज अपनी पत्नी को लेने के लिए स्कूल गए थे। दोनों बाइक से घर लौटे रहे थे। कटका ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी सामने से आए एक गैस टैंकर ने पहले बाइक और फिर कार में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार पंकज पुल के नीचे गिर गए और पत्नी सड़क पर गिर पड़ी। तभी टैंकर पत्नी को रौंदते हुए आगे निकल गया।

टैंकर छोड़कर भाग न‍िकला चालक…

राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ने टैंकर की रफ्तार बढ़ा दी। वहीं, हादसा देख तमाम राहगीर विचलित हो गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुल के नीचे गिरे पति को आनन-फानन अस्पताल भि‍जवाया। अंदावा चौराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर घेरेबंदी की गई तो चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000