अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा: UP से वैष्णो देवी जा रही मिनी बस आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, सात की मौत, कई लोग घायल

अंबाला। दिल्ली जम्मू नेशनल हाइवे पर आज सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यूपी के बुलंदशहर से माता वैष्णो देवी दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें मौके पर एक ही परिवार के 7 लोगों मौत हो गई। हादसे में बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य ने बताया कि उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और उनकी गाड़ी पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। जिसके बाद मिनी बस में सवार लगभग 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली जम्मू नेशनल हाइवे पर शुक्रवार (24 मई) की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं

दरअसल यूपी के बुलंदशहर से एक पूरा परिवार माता वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहा था,लेकिन अंबाला के नजदीक उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी और टेम्पो ट्रेवल का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और मिनी बस पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। हादसा इतना भयंकर था कि परिवार के 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोगों की अस्पताल में जान चली गई। हादसे में बाल बाल बचे परिवार के ही सदस्य ने बताया कि मिनी बस में एक ही परिवार के लगभग 30 लोग सवार थे और एक्सीडेंट में सभी बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। जिनका इलाज चल रहा है।

मौके से ट्रक चालक फरार

SHO थाना पड़ाव दिलीप ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इस घटना बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ़िलहाल ट्रक चालक फरार है लेकिन ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। केस रजिस्टर कर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी।

कई घायलों की हालात गंभीर

घायलों को लेकर जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है और कुछ की हालत अभी सीरियस है जिन्हें रैफर किया जायेगा। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों का ईलाज सिविल अस्पताल में तो कुछ का ईलाज नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भी जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000