परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस एवं राजस्व विभाग सहित खनन विभाग की मिलीभगत से ईंट भट्ठे से ईंट और अवैध खनन करके मिट्टी ढुलाई करने वाले टैक्टर हो गए हैं, जानलेवा

प्रतापगढ़ में ईट भट्ठा और अवैध खनन करके शहर में मिट्टी ढुलाई करने वाले टैक्टर ले रहे हैं, लोगों की जान। परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की ढुलमुल रवैये से जिले में नाबालिग चला रहे हैं, टैक्टर। शहर के प्रत्येक मुहल्ले में मिट्टी भराई का होता है, कार्य…

प्रतापगढ़। जिले में ईंट भट्ठे पर भी ट्रैक्टर जो ईंट की ढुलाई करते हैं, उन ट्रैक्टर के न तो परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन होते हैं और न ही उनके चालकों के पास वाहन चलाने का लाइसेंस ही होता है। ऐसे में बहुत सारे ट्रैक्टर के चालक नाबालिक और नौसिखिया होते हुए भी ट्रैक्टर को सड़क पर ऐसा भगाता है, जैसे हवाई जहाज उड़ा रहा हों। जनपद प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात के बरिस्ता, कोतवाली मान्धाता के सराय सुजान के बाद थाना जेठवारा में टैक्टर से आज एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं।

जिले के पुलिस कप्तान भले ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहे हों। परन्तु उनके थानाध्यक्ष अपनी मनमर्जी ही करते रहते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आयेदिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहा है। कभी-कभी तो जनहानि का भी सामना करना पड़ता है। जिले में ईट भट्ठा के लिए काम करने वाले टैक्टर और अवैध खनन करके मिट्टी की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर जानलेवा होते जा रहे हैं। पूरे जनपद के सभी थाना और कोतवाली में ईट भट्ठा मालिकों और अवैध खनन करके मिट्टी की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग मेहरबान है।

राजस्व चोरी, बिजली चोरी, प्रदूषण और ईट निर्माण में अनियमितता के साथ साथ टैक्टर चला रहे नाबालिग मौत का कारण बन रहे हैं। चूँकि नाबालिग और नौसिखिया ड्राइवर फुल स्पीड में ट्रैक्टर चला रहे हैं। इनकी स्पीड से लोगों को डर लग रहा है। आज सरियापुर स्थित कान्हा ईट उद्योग के टैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है। जिले में परिवहन विभाग द्वारा बरती जा रही ढिलाई की वजह से टैक्टर चालकों की मनमानी बढ़ गई है, जिससे सड़क दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बरिस्ता, सराय सुजान के बाद आज जेठवारा नहर पर कान्हा ईट उद्योग का टैक्टर पलटा है। तीनों जगह पर जान-माल का नुक़सान हुआ है। फिर भी जिम्मेदारों की कुम्भकर्णी नींद नहीं टूट रही है। किसी बड़ी घटना का उन्हें अभी इंतजार है। इसके बाद ही एक्शन मोड में आयेंगे प्रतापगढ़ जनपद में तीन थाना के अंतर्गत ईट भट्ठा के लिए मिट्टी ढोने वाले टैक्टर से तीन मौतें अब तक हो चुकी है। फिर भी ऐसे ट्रैक्टर और उसके स्वामियों एवं चालकों पर परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस नाबालिग नौसिखिया चालकों पर मेहरबान है। दुर्घटना के बाद प्राप्त तहरीर पर मुकदमा लिखा जाता है, फिर भी वाहन चालक और वाहन चालक को बहुत ही जल्द सम्मान के साथ छोड़ दिया जाता है। इसलिए इस पर अंकुश नही लग पा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000