नाइट क्लब की 5वीं मंजिल से गिरा ट्रांसपोर्टर, परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी के विनायक प्लाजा स्थित नाइट क्लब में मारपीट के युवक के साथ हादसे की सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी माैत हो गई थी। परिजनों ने तहरीर दी सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा की पांचवी मंजिल से संदिग्ध हाल में गिरकर रामकटोरा के ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह (30) की मौत हो गई। बीती रात घटना के बाबत परिजनों ने 5वीं मंजिल के एक बार रेस्टोरेंट से फेंकने का आरोप लगाया है।

सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन किए। सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस ने खंगाला। पार्टी के लिए साथ गया सूरज का दोस्त भी घटना के बाद से लापता है। बताया गया है कि नाइट क्लब में मारपीट भी हुई थी। मूलरूप से बिहार के मधेपुरा का रहने वाला सूरज सिंह का चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा पर ट्रांसपोर्टर था।

पिशाच मोचन के रमाकांत नगर कालोनी निवासी सूरज सिंह अपने दोस्त बबलू शाह के साथ पार्टी करने माई टेबल रेस्टोरेंट गया था। शराब पीने के बाद डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर उसका किसी से विवाद हो गया। इसके बाद बाउंसरों ने उसे पकड़ कर बाहर निकाल दिया। देर रात 1.10 बजे के करीब सूरज सिंह क्लब की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों में मचा कोहराम

रविवार की सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सूरज को नीचे फेंकने का आरोप लगाया। सूरज के साथ गया दोस्त भी लापता है। इस बाबत सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हर पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले गए। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

रेस्टोरेंट संचालन करने वाले और कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सूरज के भाई बादल की तहरीर पर जांच की जा रही है। बादल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया और कहा कि रामकटोरा क्षेत्र में सूरज का विंध्यवासिनी ट्रांसपोर्ट है। इस व्यवसाय से लगभग 12 लोगों का परिवार चलता है। इसलिए उसका भाई आत्म हत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000