संपत्ति हड़पने के लिए प्रेमजाल में फंसाया, दो महीने पहले लव मैरिज, अब पति बेरहमी से कत्ल

बरेली में आईवीआरआई के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव फंदे पर लटका होने से शुरू में आत्महत्या का मामला मानकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पत्नी ज्योति व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। प्रेम-विवाह के दो महीने बाद हुई हत्या की वजह पर जांच की जा रही है। सोमवार सुबह इटावा के थाना ऊसरहार के गांव भाऊपुरा निवासी अजय कुमार ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय जितेंद्र आईवीआरआई में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था।

संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को प्रेमजाल में फंसाया

बरेली की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी ज्योति प्रजापति ने जितेंद्र से परिचय बढ़ाया। संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को प्रेमजाल में फंसा लिया और दो माह पहले प्रेमविवाह कर लिया। इज्जतनगर के कैलाशपुरम में ज्योति जितेंद्र के साथ ज्योति रहने लगी।
पुश्तैनी संपत्ति बेचकर मकान और कार खरीदने का बना रही थी दबाव
आरोप लगाया कि ज्योति, ज्योति का पिता कालीचरन, मां चमेली और भाई दीपक मिलकर जितेंद्र पर उसकी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर मकान व कार खरीदने का दबाव बनाने लगे। जितेंद्र ने उनसे और अपनी मां से इसकी शिकायत की थी। जितेंद्र ने बताया था कि वह जमीन नहीं बेचना चाहते हैं, लेकिन पत्नी और ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं। जितेंद्र ने अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की थी।
कार और मकान खरीदने की जिद पर अड़ी थी ज्योति
अजय ने बताया कि परिजनों ने ज्योति को समझाया, लेकिन वह कार और मकान खरीदने की जिद पर अड़ी रही। जितेंद्र के विरोध करने पर ज्योति उनके भाई को प्रताड़ित करती थी और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। 26 जनवरी को अजय कुमार को पता चला कि उनके भाई जितेंद्र का शव किराये के कमरे में लटका हुआ है। उन्हें लगता है कि जितेंद्र ने ज्योति और ससुरालवालों से तंग आकर जान दे दी। इज्जतनगर पुलिस ने ज्योति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हत्या की धारा बढ़ाई, ज्योति से पूछताछ शुरू

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस और जितेंद्र के परिवार के लोग हैरत में रह गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने हत्या की धारा बढ़ाने का आदेश दिया तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी गई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस ज्योति से पूछताछ कर रही है। वहीं ज्योति के परिवार को भी बुलाया गया है।

विजातीय विवाह से नाखुश थे परिजन

पुलिस की जांच के आधार पर एसपी सिटी ने बताया कि करीब सात साल से जितेंद्र और ज्योति एक-दूसरे को जानते थे और इसी बीच उनमें प्रेम पनप गया। फिर शादी के दो ही महीने में हत्या की नौबत कैसे आई, इस बिंदु पर पूछताछ और जांच चल रही है। पता लगा है कि दूसरी जाति में बेटी के विवाह करने से ज्योति के परिवारवाले खुश नहीं थे। ज्यादा संभावना है कि पहले हत्यारों ने जितेंद्र का गला दबा दिया, बाद में इसे आत्महत्या दिखाने को फंदे से लटका दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000