यूपी विधानसभा में विपक्षी विधायकों का जबरदस्त हंगामा, सीएम योगी ने कहा- हम चर्चा के लिए तैयार है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई, गन्ना भुगतान जैसे किसानों के मुद्दे पर हंगामा किया।पहले विधानमंडल के बाहर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लिए हुए बेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विपक्षी सदस्यों को शांत कराने का प्रयास करते हुए दिखे। विपक्ष की ओर से सदन की कार्यवाही को चलने देने से रोका गया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच अध्यक्ष सतीश महाना ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की।

बीमारू राज्य की श्रेणी से उभरा यूपी:सीएम योगी…

मानसून सत्र शरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम ने कहा कि यूपी को देश के प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में सफलता मिली है। बीमारू राज्य की श्रेणि से यूपी उभरा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश और जनता के हित से जुड़े तमाम मुद्दों पर सरकार सार्थक चर्चा कराने के लिए तैयार है।बाढ़-सूखे की समस्या और समाधान के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर जनहित के मुद्दे पर प्रदेश सहित से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कराने को हम तैयार हैं। विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले हर मुद्दे का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि यूपी में पिछले 6 वर्षों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास की एक नई ऊंचाइयों को छुआ है। इन 6 वर्षों के दौरान प्रदेश के परसेप्शन को बदलने में सफलता मिली है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों और नागरिकों के सामने जो पहचान का संकट खड़ा हुआ था, उस संकट से मुक्त किया गया है। यूपी को देश के प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में हम सफल रहे हैं।

बता दें कि विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को जातिगत जनगणना के अलावा महंगाई, किसान और कानून व्यवस्था के सवाल पर घेरने की तैयारी कर रखी थी। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की ओर से विधानमंडल में पूरे तथ्यों के साथ विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी की गई। भाजपा और सपा ने अपने-अपने विधायकों की बैठक कर सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर रविवार को विचार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000