छात्र की छेड़खानी से परेशान महिला टीचर का सुसाइड: पिता बोले- प्रधान ने गाली-गलौज की, बेटी ने ऑनलाइन जहर मंगाया

गोरखपुर में छात्र की छेड़खानी से परेशान महिला टीचर ने सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया- बेटी के साथ एक युवक छेड़छाड़ करता था। इससे वो आए दिन परेशान रहती थी। उसने ऑनलाइन सल्फास मंगाकर खा लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन जहर नहीं मंगवाया जा सकता। युवती की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम में साफ न होने पर उसका बिसरा प्रिजर्व रखा गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र और प्रधान पर केस दर्ज किया है। घटना 13 दिसंबर की है। युवती ने 14 दिसंबर की रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घटना बांसगाव थाना क्षेत्र की है।

अब पूरा मामला विस्तार से…

बांसगांव के एक गांव की रहने वाली युवती (19) शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के पतरौठा गांव का रहने वाला इंटर का छात्र (17) आए दिन उस पर कमेंट करता था, जिससे बेटी तंग आ गई थी। आरोपी ने कई बार मना करने के बावजूद हम लोगों की बात नहीं मानी।

बेटी ने मानसिक रूप से परेशान होकर 13 दिसंबर की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे शाहपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

पिता बोले- लड़के के परिवार और प्रधान ने धमकाया

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- जहर खाने की सूचना देने पर आरोपी छात्र के परिजन और ग्राम प्रधान हॉस्पिटल पहुंचे। वहां मुझे और बेटी के साथ गाली-गलौज की। केस न करने की धमकी दी। इसके बाद मेरी बेटी की मौत हो गई। पतरैठा गांव के प्रधान रामकवल यादव का कहना है कि छात्र मेरे गांव का रहने वाला है। युवती के जहर खाने की सूचना पर मैं उसके भाई और अन्य लोगों के साथ हॉस्पिटल गया था। जहां युवती के परिजन और रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते। मैंने इसके लिए अनुरोध करने की कोशिश की।

पिता बोले- ऑनलाइन बेटी ने मंगाया था जहर

मृतक के पिता ने बताया कि बेटी ने ऑनलाइन शॉपिंग एप से ऑर्डर कर जहर मंगाया था। पैकेट आया तो सभी ने देखा। लेकिन उसमें जहर था, ये किसी को भी नहीं पता चला। घटना के बाद जब हम लोग कमरे में गए तो उन्हें वो पैकेट मिला।

उधर, युवक ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि युवती को वह स्कूल से जानता था। वह जिस स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं से उसने इस साल इंटर पास किया है। दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। युवक का दावा है कि टीचर उसे कॉल करके परेशान करती थी। उसने तीन महीने से नंबर ब्लॉक कर दिया था।

पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें सारी चैट हिस्ट्री डिलीट मिली। इसने पहले ही सबकुछ डिलीट कर दिया था। पुलिस अब आरोपी छात्र और टीचर के मोबाइल का सीडीआर निकलवा रही है। जिससे सच्चाई सामने आ सके।

एसएसपी राजनकरन नैय्यर ने कहा-

” परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की मौत के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000