बेटे से परेशान सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन पहले ही घर से लौटकर आया था

अपने बेटे से परेशान फायर स्टेशन में तैनात सिपाही ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब साथी उसे ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे तब घटना का पता चला। स्टाफ ने अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी। अधिकारियों ने परिजनों के आने के बाद वीडियोग्राफी के साथ गेट तोड़वाकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इटावा जिले के सहायल थाना क्षेत्र के बिचौली निवासी राजेश बाबू यादव (55) यूपी फायर विभाग में सिपाही के पद पर कोंच फायर स्टेशन में तैनात थे।

उनका परिवार वर्तमान में कई वर्षों से दिबियापुर में रह रहा है। मंगलवार की रात वॉच रूम की ड्यूटी पूरी कर वह फायर स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए। बुधवार की सुबह ड्यूटी के लिए जब राजेश बाबू नीचे नहीं आए तो स्टाफ कांस्टेबल उन्हें बुलाने पहुंचे, जहां कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो भवन के पीछे वाले हिस्से की खिड़की से झांककर देखा। अंदर राजेश बाबू का शव फंदे पर लटक रहा था।

इस पर स्टॉफ ने स्थानीय एवं विभागीय उच्च अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, सीओ फायर डॉ. मतबूल हुसैन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। राजेश बाबू ने तख्त से पंखे पर लुंगी का फंदा डालकर आत्महत्या की। सीओ मतबूल ने बताया कि राजेश की जुलाई 2024 में कोंच फायर स्टेशन पर तैनाती हुई थी। उसके दो पुत्र पवन व छोटू व दो पुत्रियां हैं। जांच में पता चला कि अपने बड़े बेटे पवन की हरकतों से परेशान थे। वह तीन दिन पहले ही दिबियापुर से लौटे थे। तभी से किसी से बात नहीं कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही की मौत से पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुजारी से करते थे बेटे की हरकतों की चर्चा

राजेश धार्मिक व्यक्ति थे। रोजाना सुबह 5 बजे स्नान कर पास के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जाते थे। इसके बाद स्टाफ में बांटते थे। स्टाफ के अनुसार घर से लौटने के बाद से मंदिर तो जा रहे थे, लेकिन किसी को प्रसाद नहीं देते थे। अक्सर मंदिर के पुजारी से बेटे की हरकतों की चर्चा करते थे। स्टॉफ के लोगों ने बताया कि 24 फरवरी को उनके नए घर में गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं, वह जाने की बात कह रहे थे। पुलिस को उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000