शव लेकर जा रहे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की चली गई जान, आधा दर्जन घायल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। भोजपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बक्सर जा रही गाड़ी पलट जाने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की रात बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के अरईया टोला (रीगल ढाबा) के पास हुआ है।

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि पड़रिया गांव के लोग रामलाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का शव लेकर बक्सर जा रहे थे। करीब रात दस बजे सवारी गाड़ी पलट गई। हादसे में पति रामलाल समेत अन्य दो लोगों की मौत हो गई। जांच पड़ताल में पता चला कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के राम लाल सिंह (65), कमलेश सिंह (40), कृष्णा सिंह(40) की हादसे में मौत हुई है। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जगदीशपुर के रहने वाले मदन सिंह का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

ट्रक ने शव वाहन को मारी टक्कर

ग्रामीण अभिजीत सिंह ने बताया कि राम लाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी की हार्ट अटैक से गुरुवार की दोपहर मौत हो गई थी। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर घाट ले जा रहे थे। तभी औरैया टोला के पास ट्रक वाले ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

ग्रामीणों की मदद से स्थानीय थाना को रोड एक्सीडेंट की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज परिजनों को सूचना दे दी। सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सड़क दुर्घ्ताओं में मरने वाले का परिवार पूरी तरह तवाह हो जाता है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद धनगाई थाना की पुलिस औरैया टोला के पास पहुंची और जख्मियों को आरा सदर अस्पताल भेज दिया। दारोगा धनगाई रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घटना रीगल ढाबा से दस कदम पीछे हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000