मृतक की फाइल फोटो उत्तरप्रदेशमुरादाबाद पांच दिन से लापता युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश By Khulasa India News Desk Last updated Sep 17, 2025 174 मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का सिरकटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त कपड़ों से 20 वर्षीय इस्तेखार पुत्र जुल्फिकार के रूप में हुई। शव पर शर्ट नहीं थी और चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव चकरपुर पूरनपुर निवासी इस्तेखार बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भोजपुर में दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार 174 Share