मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से घर में लगी आग में दो भाइयों की झुलसकर हुई मौत

गाजियाबाद। लोनी के प्रशांत विहार कॉलोनी में शनिवार रात एक मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से एक घर में आग लग गई। इस घटना में नीरज कुमार के एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। नीरज कुमार और उनकी पत्नी संतोष देवी ने किसी तरह से घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डालकर मदद की।

नीरज कुमार ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा कौशल दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है और उस समय ड्यूटी पर था। शनिवार रात 10 बजे, परिवार ने एक साथ खाना खाया और उसके बाद वे और उनकी पत्नी बाहर के कमरे में सो गए, जबकि अरुण और वंशु अंदर वाले कमरे में सो रहे थे।

रात लगभग 2:30 बजे नीरज की नींद खुली और उन्होंने देखा कि बच्चों के कमरे से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी ने मकान से बाहर निकलते ही शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया।

जब आग बुझ गई, तो लोग कमरे में गए और देखा कि अरुण बरामदे में झुलसी अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि वंशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन अरुण को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, परिजन दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वे पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000