मृतक युवक की (फाइल फोटो ) उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में आमने-सामने टकराईं दो कार; एक की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Sep 18, 2024 958 तेज रफ्तार में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव निवासी अनुपम सिंह अपने दोस्तों के साथ बेटी की तबीयत खराब होने पर ससुराल जा रहे थे। मंगलवार को अनुपम सिंह, उनके दोस्त विपिन (38), राजेश सोनी (42) और झिनगे (35) कार में ससुराल की ओर रवाना हुए थे। बादशाहपुर के समीप तेज रफ्तार में उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई, जिससे यह गंभीर दुर्घटना घटी। टक्कर में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार 958 Share