दो मौसेरी बहनों को एक दूसरे से हुआ प्यार,पुलिस के समझाने के बाद भी समलैंगिक विवाह पर अड़ीं

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। ताजपुर क्षेत्र की दो मौसेरी बहनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अब समलैंगिक विवाह करने पर अड़ गई हैं। परिजनों ने दोनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन वह नहीं मानी। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवती ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत की और दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और परिजनों कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक दूसरे से शादी करने की बात पर अड़ी रहीं।

पांच साल पहले से एक दूसरे के प्यार में मौसेरी बहनें…

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की दो मौसेरी बहनें आपस में शादी करने की जिद्द पर अड़ गईं।परिजनों के विरोध करने पर एक बहन ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के समझाने पर भी जब दोनों बहनें नहीं मानी तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक एक युवती की उम्र 31 साल है जिसे दूसरे गांव की 26 साल की मौसेरी बहन से पांच साल पहले प्यार हो गया था,लेकिन दोनों बहनों के प्यार के बारे में परिजन अंजान बने रहे।फिर अचानक एक दिन दोनों मौसेरी बहनें आपस में शादी करने की जिद्द को लेकर परिजनों के सामने अड़ गईं।

जब दोनों शादी की जिद पर अड़ गईं तो परिजनों ने दोनों को समझाकर समलैंगिक विवाह करने का विरोध किया। इस पर एक युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस और परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद पुलिस दोनों बहनों को थाने ले गई। इस दौरान उनकी भाभी ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बहने नहीं मानी। इसके बाद दोनों को वनस्टाफ सेंटर फतेहगढ़ भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000