दो नाबालिग छात्राओं ने किया सुसाइड एक शोहदे से परेशान होकर और वहीँ दूसरी छात्रा मां की डांट से नाराज होकर लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो नाबालिग छात्राओं ने सुसाइड कर लिया। यह दोनों घटनाएं अलग- अलग इलाकों में हुई है। दोनों छात्राओं ने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पहली घटना पिपराइच इलाके के चकिया गांव की है। छात्रा को एक शोहदा काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मोबाइल पर लगातार चैटिंग करने से छात्रा तंग आ चुकी थी। जिसकी वजह से उसने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश छत के कुंडे से लटकती हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस में कभी भी परिजनों ने शोहदे के बारे में शिकायत नहीं की थी। पिपराइच इलाके के चकिया निवासी खेदन गुप्ता की बेटी प्रीति गुप्ता (16) 8वीं की छात्रा थी। मां बादामी ने बताया कि घर में परचून की दुकान है। दोपहर में वह भटहट कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान का सामान खरीदने आ गई थीं।

घर पर बेटी गुड़िया और प्रीति थी। प्रीति ने छोटी बहन गुड़िया को बाजार से समोसा खरीदने के लिए भेज दिया था। कुछ देर बाद बादामी को किसी ने बताया कि उनकी बेटी प्रीति ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि एक युवक नाबालिग को मोबाइल पर चैटिंग कर परेशान कर रहा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस में कभी भी परिजनों ने शोहदे के बारे में शिकायत नहीं की थी। प्रीति के भाई दीपक ने बताया कि कस्बा का एक युवक काफी दिनों से बहन को परेशान कर रहा था। लोकलज्जा की वजह से बहन ने इसकी जानकारी घर में किसी को नहीं दी थी। लेकिन, एक दिन मोबाइल फोन पर चैटिंग को पकड़ लिया गया और फिर मैं खुद आरोपी युवक के पास गया था। उसे समझाया तो उसने माफी भी मांगी थी, लेकिन उसने अपनी हरकत बंद नहीं की थी, जिस वजह से बहन ने खुदकुशी कर ली।

वहीँ दूसरी घटना सहजनवा इलाके के भरपुरवा की है। यहां भी रविवार की रात एक 15 साल की नाबालिग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मां की नींद खुली तो देखा कि उनकी बेटी छत की कुंडी में साड़ी से फंदा लगाकर लटकी हुई है। यह देख मां शोर मचाने लगी। परिवार के सभी लोग भी उठ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। हालांकि, छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। सहजनवा थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। सहजनवां इलाके भीटी रावत के टोला भरपुरवा के रहने वाले सत्यवान मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां थीं। रविवार की रात को सत्यवान की दूसरी नंबर की बेटी मुस्कान (15) सोने के लिए कमरे में गई। जबकि, मां अकेले ही बाहर सो गई। भोर में मां की नींद खुली तो वो कमरे में गईं। वहां देखा तो मुस्कान छत की कुंडी में साड़ी के सहारे लटकी हुई है। मुस्कान एक इंटर कालेज से 9वीं की छात्रा थी। घटना से पहले शाम को मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उसकी मां उसे डाटा था। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000