बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, एक किशोर की हालत गंभीर

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव वैन में सोमवार दोपहर गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीसरे किशोर को बचा लिया गया। तीनों किशोर गड्ढे में नहाने घुसे थे, लेकिन उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वैन गांव से सिद्धपुर जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में गड्ढा बना है। जिसमें रविवार रात हुई तेज बारिश का पानी भर गया। सोमवार दोपहर गांव वैन निवासी वेदप्रकाश के बेटे भुवनेश (9 वर्ष) और नवनीत(14 वर्ष) गड्ढे के पानी में नहाने गए थे। उनके साथ पप्पू का बेटा अमर(10 वर्ष) भी नहा रहा था। तीनों बालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। इससे तीनों गहरे पानी में जाते ही डूबने लगे।

ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला 

अमर ने बचाओ… बचाओ कहकर चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें बिल्सी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सगे भाई नवनीत व भुवनेश की मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमर की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि सगे भाइयों के पिता वेदप्रकाश घोड़ा तांगा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटी थे। दोनों बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बहन लवली और बबली का रो-रोकर बुरा हाल था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000