उत्तरप्रदेशलखनऊ यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े दो इस्लामिक कट्टरपंथी, देश में शरिया लागू करने के लिए कर रहे थे काम By Pratibha Rajdar Last updated Aug 4, 2025 235 यूपी एटीएस ने दो इस्लामिक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मुस्लिम नवयुवकों को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़काकर उनमें रोष पैदा कर रहे थे। भारत विरोधी षड्यंत्र रचने व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का मंसूबा रखने वाले दो कट्टरपंथी उसामा माज व अजमल अली को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से कई पाकिस्तानी व्यक्तियों से सम्पर्क में थे और हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से भारत में गजवा-ए- हिन्द करके शरिया का कानून लागू करना चाहते थे। ये दोनों अभियुक्त मुस्लिम नवयुवकों को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमे रोष पैदा करते थे और उनको भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते थे। samachar 235 Share