कार में एलपीजी सिलिंडर से गैस भरते समय लगी आग, दो किशोर झुलसे

जालौन। ग्राम सींगपुरा में सोमवार को एक कार में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी देवेंद्र कुमार घर के बाहर खड़ी ईको कार में घरेलू एलपीजी सिलिंडर से गैस रिफिलिंग कर रहे थे। रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ और स्पार्किंग से कार में आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आग बुझाने के प्रयास में देवेंद्र कुमार के दोनों बेटे योगेश (17) और राम (14) भी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।सूचना मिलने पर एसआई निसार अहमद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर व आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। चार पहिया एलपीजी वाहनों में अधिकांशतः घरेलू सिलिंडरों से ही रिफिलिंग की जाती है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों और प्रशासनिक अमले की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000