महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बस से टकराई, दो महिलाओं की मौके पर मौत, सात लोग गंभीर रूप से हुए घायल

अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया जहां श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के सामने का है। जहां देर रात करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संख्या यूपी 58 एफ 2770 सामने से आ रही रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार माला पत्नी सूर्यनाथ, सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता, सूर्यनाथ वर्मा पुत्र कन्हैयालाल वर्मा, गुड़िया पत्नी हरिओम, हजारी प्रसाद पुत्र राम उजागिर, मैना वर्मा पत्नी फूलचंद वर्मा और नरसिंह मिश्रा पुत्र अर्जुन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां 45 वर्षीय माला वर्मा पत्नी सूर्यनाथ वर्मा और 38 वर्षीय सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्प्ताल किया गया जहां से एक व्यक्ति को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है बाकी सभी का इलाज चल रहा है।

सिद्धार्थ नगर से प्रयागराज जा रहे थे बोलेरो सवार…

सिद्धार्थनगर जिले के अलग-अलग गांव से तीन महिलाओं समेत कुल नौ लोग प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए जा रहे थे ।तभी अयोध्या प्रयागराज हाईवे के सीआरपीएफ गेट के सामने हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई जबकि पांच घायलों का अलग-अलग स्थलों में इलाज चल रहा है ल।वही दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

विधिक कार्रवाई करने में जुटी पुलिस…

रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000