मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव

लखनऊ में आइसक्रीम पॉर्लर संचालक की रिश्ते के मामा ने हत्या कर दी। उसका शव केले के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। मृतक सचिन सिंह (22) साल इंद्रपुरी कॉलोनी, मड़ियांव का रहने वाला था। सोमवार रात करीब 9 बजे अपने रिश्ते के मामा ब्रजेश सिंह के साथ उसके गांव अकबरपुर आया था।

 

मंगलवार सुबह सचिन सिंह का शव ब्रजेश के केले के खेत में मिला। मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आया है कि दोनों ने साथ में शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात पर हुए विवाद के बाद मामा ने भांजे का गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई।

अब  जानिए पूरा मामला 

सचिन सिंह जानकीपुरम के यादव चौराहे पर आइसक्रीम पार्लर चलाता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे रिश्ते का मामा ब्रजेश सिंह सचिन को अपने साथ अपने घर ले गया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ब्रजेश सिंह के बड़े भाई पौरूष सिंह को गांव के एक युवक ने बताया कि ब्रजेश ने सचिन की हत्या कर दी है।

आरोपी के बड़े भाई ने परिजनों को दी सूचना

परिजनों ने बताया कि पौरूष सिंह ने IIM रोड काशीराम कॉलोनी में रहने वाले अपने मामा सतेंद्र सिंह (सचिन के नाना भी हैं) को घटना की जानकारी दी। सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी राम शंकर सिंह को दी।

बेटे की हत्या की खबर सुनकर राम शंकर सिंह सत्येंद्र सिंह यानी अपनी ससुराल पहुंचे। वहां से परिजनों के साथ मड़ियांव थाने गए और पूरा घटनाक्रम बताया।

केले के खेत में मिला शव

सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और परिजनों के साथ वह लोग अकबपुर में ब्रजेश सिंह के केले के खेत में पहुंचे। वहां सचिन का शव मिला। शरीर पर नेक्कर और बनियान थी। गले पर रस्सी से कसाने का निशान था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

इटौंजा से पकड़ा गया आरोपी ब्रजेश

सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ब्रजेश घर से भाग गया था। उसका मोबाइल भी बंद था। उसके परिचितों से पूदताछ की गई तो पता चला कि वह इटौंजा में है। इस पर उसके बड़े भाई पौरुष उसके पास गए। कहा कि उसे कुछ नहीं होने देंगे और उसे बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सचिन और ब्रजेश रिश्ते के मामा-भांजे थे, लेकिन दोनों बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों साथ में घूमते-फिरते थे। रिश्तेदारी आदि में भी साथ ही जाते थे। ब्रजेश ने सचिन की किस बात को लेकर हत्या कर दी यह पता नहीं चला है।

रात में मां को किया था फोन

परिजनों ने बताया कि सचिन सोमवार रात में ठीक था। रात में करीब 10 बजे उसने अपनी मां को फोन किया था। उन्हें बताया था कि वह ब्रजेश मामा के घर पर है। वहीं से सुबह आइसक्रीम पार्लर जाएगा।

मंगलवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। सचिन का शव ब्रजेश के घर से करीब 500 मीटर दूर मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000