डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या

कैथल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर सायं बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में नाबालिग चाचा-भतीजा की हत्या कर शवों को ड्रेन में झाड़ियों में फेंक दिया गया। दोनों के शव सोमवार सुबह मिले। चाचा की उम्र साढ़े 15 वर्ष और भतीजे की उम्र 15 वर्ष थी।

एसपी आस्था मोदी, एसडीयू, सीआइए और सदर थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मृतक भतीजे के पिता की शिकायत पर गांव के ही नौ आरोपितों के विरुद्ध सदर थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात करने वाले नौ आरोपितों में अधिकतर नाबालिग हैं। 

पुलिस ने कई आरोपितों को हिरासत में ले रखा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले वारदात में शामिल गांव के ही दो आरोपित उनके घर आए थे। वे कहने लगे कि दोनों किशोर उनकी बहनों से छेड़छाड़ करते हैं। उन्हें समझा लेना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

दोनों एक साथ गए थे घर से बाहर…

रविवार शाम को दोनों घर से एक साथ निकले थे। एक आरोपित दोनों को अपने साथ बाइक पर पार्टी के बहाने गांव से चार किमी दूर ड्रेन के पास ले गया था। वहां अन्य आरोपित भी मौजूद थे। उनके आते ही आरोपितों ने धारदार हथियार और मोटरसाइकिल के चेन सेट से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन झाड़ियां और कांटे होने से भाग नहीं पाए।
दोनों को मारकर सभी आरोपित वापस गांव आ गए थे। मृतकों के सिर में गहरे जख्म थे। चाचा पांच बहनों का इकलौता भाई था। सबसे छोटा होने के कारण वह बहनों और माता-पिता का लाड़ला था। दो दिन पहले ही उसने दसवीं की परीक्षा पास की थी। भतीजा दो भाइयों में बड़ा था और उसकी एक बहन भी है। उसने नौंवी की परीक्षा पास की थी और अब दसवीं में दाखिला लेना था।

 

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की धनौरी ड्रेन की झाड़ियों में दो शव मिले हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर गए थे। एक किशोर के पिता की शिकायत पर गांव के ही नौ आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

एक ने 10वीं में लेना था दाखिला व दूसरे ने 10 वीं की थी पास…

दोहरे हत्याकांड से लोग सदमे में हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल। वे एक ही बात कह रहे थे कि क्या इसी दिन के लिए बेटे को इतने लाड प्यार के साथ बड़ा किया था। मां व बहन की आंखों से आंसू भी नहीं बंद हो रहे। वहीं, चाचा ने तीन दिन पहले ही दसवीं की परीक्षा पास की थी। 

वहीं, 15 वर्षीय किशोर दो भाइयों में बड़ा था और उसकी एक बहन भी है। उसने अब दसवीं में दाखिला लेना था। वह गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे घर से गए थे। एक किशोर घर से छोटा फोन भी साथ ले गया था। 

मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता लगाया तो गांव धनौरी के मोबाइल टावर की लोकेशन आई। सुबह ग्रामीण धनौरी ड्रेन पर पहुंचे। काफी तलाशने के बाद झाड़ियों के अंदर दोनों के शव पड़े हुए दिखे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000