उत्तरप्रदेशहरदोई अनियंत्रित कार खाई में गिरी; दो की हुई मौत, पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकालवाई गाड़ी By Khulasa India News Desk Last updated Oct 8, 2024 254 हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर मार्ग पर महिमापुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पानी में डूब गई। मंगलवार सुबह उधर से निकले ग्रामीणों ने कार खाई में देखी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार बाहर निकलवाई। कार से कानपुर के कल्याणपुर निवासी रमेश ( 55) और कानपुर जनपद के ही अरौल थाना क्षेत्र के बरेंदा गांव निवासी गोविंद (65) के शव बरामद हुए हैं। दोनों अरौल में ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाते थे। सोमवार को दोनों अपनी कार से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुनासी गांव में पूर्व विधायक सतीश वर्मा के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की मरम्मत करने आए थे। रात में आठ बजे वापस कानपुर जाने के लिए निकले थे और इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 254 Share