प्रतापगढ़ पुलिस के संरक्षण में शहर मुख्यालय के कई इलाके में सजते हैं, जुए के फड़

प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय पर पुलिस के आला अफसरों की जानकारी में कोतवाली नगर के कई इलाके में सुबह ही जुए की फड़ सज जाती है जो देर रात्रि तक सजी रहती है। कभी जब पुलिस को अपना हफ्ता बढ़ाना होता है तो कुछ फड़ो पर छापेमारी की कार्रवाई की जाती है जो महज जनमानस में पुलिस की साख को बनाये रखने के लिए की जाती है। बीती रात में कोतवाली नगर के रूपापुर में जुए की फड़ पर पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक एक पक्ष ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। फायरिंग करने से तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगते ही तीनों ब्यक्ति जमीन पर गिर गए। गोली लगने से घायल तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को प्रयागराज SRN रेफर कर दिया। गोलीबारी की सूचना पर एसपी, एएसपी पूर्वी और सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज पहुंचा। फॉरेंसिंक टीम और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

यह घटना प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के रूपापुर गांव की घटना है। जहां जुए की फड़ में फायरिंग से वहां के लोग दहशत में हैं। इस गोलीबारी में तीन युवकों सत्यदेव मौर्य, शेखर सिंह और सनी सिंह को गोलियां लगीं हैं। तीनों घायलों को आनन-फानन में प्रतापगढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताविक सत्यदेव मौर्य के सीने पर बाई तरफ गोली मारी गई है तो वहीं सनी के पेट और शेखर के कंधे में गोलियां धंसी हैं। ये इस तरह की पहली वारदात नहीं है। इसके पहले भी नगर के सगरा में भी जुए के फड़ पर पैसों के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राहुल सिंह नामक ब्यक्ति नकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि मृतक राहुल सिंह खुद भी बदमाशों की लिस्ट में शामिल था और अच्छे शूटरों में राहुल सिंह की गिनती होती थी।

कोतवाली नगर के रूपापुर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों में कई जुए की फड़ सजती हैं। जहां प्रयागराज, कौशाम्बी और फतेहपुर तक के जुआरी और बुकी आते हैं। करोड़ों रुपए दांव पर लगते हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस सबकुछ जानकर भी गाँधी जी के तीन बन्दर बनी रहने में अपनी भलाई समझती है। गोलीबारी की घटना के बाद एसपी, एएसपी और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज से जानकारी जुटाने के बाद मौके पर जा पहुँचे। इस घटना से प्रतापगढ़ के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की साख पर बट्टा लगा है। उनकी पुलिसिंग पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इस संबंध में एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि हमने और एडिशनल एसपी ने पुलिस बल के साथ अस्पताल में भी कोऑर्डिनेट किया है। फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पीड़ितों और अन्य लोगों ने बताया कि मौके पर कुल सात लोग थे, सभी एक-दूसरे को जानते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान फायरिंग कर दी गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा घटना की जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000