केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में स्थित रियल एस्टेट कारोबारी केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के 47 वर्षीय भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नंद किशोर का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। उनके बेटे विशाल के मुताबिक वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। बाद में कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला। पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।मामला केंद्रीय राज्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस घटना कमरे की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई। कमरे में सुसाइड नोट को लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। वहीं घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा के नेता मौके पर पहुंचे।

बता दें कि नंदकिशोर ने दो शादी की थी। एक पत्नी मुस्लिम समुदाय और दूसरी हिन्दू समुदाय से है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल हैं और दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श और बेटी अंशिका,सिखा हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर हाल ही में श्रद्धा वालकर मामले पर बयान देकर चर्चा में आ गए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने नलिव-इन रिलेशनशिप को गलत बताते हुए लड़कियों को नसीहत दे डाली थी। बिहार के गया पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने श्रद्धा हत्याकांड पर कहा था कि ये गलत है,किसी को भी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए। जो लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, तो उन्हें कोर्ट से पेपर बनवा लेना चाहिए।अगर किसी लड़के के साथ रहना है तो शादी करके रहो।लिव-इन रिलेशनशिप तो एक दोस्ती होती है, जो थोड़े दिन चलती है, फिर टूट जाती है। फिर लड़कियां दबाव बनाती हैं और फिर इस तरह की घटनाएं होती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा था कि इस हत्याकांड के पीछे कोई न कोई कारण तो जरूर रहा होगा।लड़कियों से अनुरोध करते हुए कहा था कि ऐसी लड़कियों को गैर पढ़ी-लिखी लड़कियों से सबक लेना चाहिए। ज्यादातर पढ़ी लिखी लड़कियां ही लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं।इन घटनाओं और गैर पढ़ी लिखी लड़कियों से सीख लेनी चाहिए। अपने मां–बाप की मर्जी से ही किसी के साथ रहना चाहिए। लिव-इन रिलेशनशिप पर रोक लगनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000