अज्ञात वाहन ने टीयूवी को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौके पर हुई मौत; चार लोग हुए घायल

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर टीयूवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में टीयूवी सवार छिबरामऊ ग्राम प्रधान के भाई और चाचा की मौत हो गई। वहीं, जीप में सवार एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रवीण सिंह के भाई अमरीश सिंह उर्फ बंटू (48) सोमवार शाम सुरसा थाना क्षेत्र के म्योनी गांव गए थे। यहां वह अपने साढ़ू के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। साथ में उनकी पत्नी बबली सिंह (45), चाचा राजेंद्र सिंह (58), चाची ममता सिंह (55), भतीजी शिवा (13) और लखनऊ निवासी रिश्तेदार वीरू सिंह (26) भी मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार देर रात यह लोग टीयूवी से वापस गांव जा रहे थे।

अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी…

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीयूवी में सवार सभी लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया।

लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया…

यहां चिकित्सकों ने अमरीश सिंह उर्फ बंटू को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि ममता सिंह को यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा….

घटना में घायल बबली, शिवा और वीरू को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि किस वाहन से टीयूवी टकराई है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000