यूपी एटीएस ने आईएसआई एजेंट सतेंद्र को मेरठ से किया गिरफ्तार,Moscow से Pakistan भेज रहा था आर्मी के सीक्रेट्स, रूस के भारतीय दूतावास में करता है काम

लखनऊ। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आ रही है।रूस की इंडियन एंबेसी में तैनात सतेंद्र सिवाल को मेरठ से गिरफ्तार किया है। ये भारतीय कर्मचारी होने के बावजूद पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस के लिए काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सतेंद्र सिवाल मॉस्को के भारतीय दूतावास में इंडियन बेस्ड सिक्योरिटी असिस्टेंट (IBSA) के पद पर तैनात था।सतेंद्र भारतीय सेना और उससे जुड़ी अहम जनाकारियां आईएसआई तक पहुंचा रहा था।सतेंद्र 2021 से मॉस्को के भारतीय दूतावास में तैनात है।

हनी ट्रैप का हुआ शिकार…

बता दें कि यूपी एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैण्डलर्स हनी ट्रैप में फंसाकर विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के कर्मचारियों को बहला फुसलाकर और धन का लालच देकर जासूसी करवा रहे हैं। इस इनपुट पर जब यूपी एटीएस ने छानबीन की तो पता चला कि सतेंद्र सिवाल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को जो जानकारियां दीं, उसके एवज में उसे पैसे भी भेजे गए।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट्स के जरिए भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां ली जा रही थीं।

विदेश मंत्रालय में है MTS…

जानकारी के मुताबिक सतेंद्र सिवाल हापुड़ देहात के शाहमहीउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है।सतेंद्र विदेश मंत्रालय में MTS (Multi-Tasking, Staff) के पद पर नियुक्त है। सत्येंद्र वर्तमान में रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास में काम कर रहा था।गिरफ्तारी के बाद सतेंद्र के पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं।इसके साथ ही सतेंद्र के पास से 600 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में स्वीकारा अपराध…

यूपी एटीएस के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद जब, उन्होंने सतेंद्र सिवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सवालों के जवाब नहीं दे पाया।जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000