यूपी भाजपा अध्यक्ष का नाम दिल्ली से होगा फाइनल, सहमति बनाने के लिए लखनऊ में योगी-संघ की हुई बैठक

भाजपा प्रदेशध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण, ओबीसी और दलित के 9 नामों पर हुई, चर्चा…

 

UP BJP President Update News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब एक साल से खाली पड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद आखिरकार भरने की तैयारी में है। पार्टी हाईकमान ने दिल्ली और लखनऊ के बीच हुई अहम बैठकों में नए अध्यक्ष के नाम पर लगभग सहमति बना ली है। संकेत साफ हैं कि इस हफ्ते ही यूपी BJP को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द कर सकती है। खबर है कि पार्टी नेतृत्व ने यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही अंतिम सहमति के लिए नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया गया है, लेकिन इसे लेकर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं, इस महीने बड़ी घोषणा हो सकती है।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ में कई बड़ी बैठकें हुई हैं। बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से चुने हुए नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक पहले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने संघ के पदाधिकारियों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बाद में सीएम आवास में एक और बड़ी बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बारे में जानकारी दी गई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। अब तक साफ नहीं हो सका है कि योगी और संघ की मुलाकात में नाम पर अंतिम सहमति जताई गई या नहीं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किस नेता को चुना है, इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दिल्ली में हुई मीटिंग में 9 उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया था। इनमें 3 ब्राह्मण, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग और 3 दलित समुदायों से थे।संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा इस महीने यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक रेस में ब्राह्मण चेहरा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, ओबीसी नेता और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम है।

संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने पसंदीदा नाम पर मुहर लगा दी है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। 01 दिसंबर को लखनऊ में भाजपा और आरएसएस की संयुक्त बैठक के दौरान केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और आरएसएस सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के सामने संभावित अध्यक्ष का नाम साझा किया।

🔹 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट भले लंबी हो, लेकिन छह नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ब्राह्मण वर्ग से पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संगठन और सरकार दोनों जगह उनके लंबे अनुभव को बड़ी पूंजी के रूप में देखा जा रहा है। इनके अलावा हरीश द्विवेदी भी ब्राह्मण चेहरे के रूप में रेस में हैं, जिनकी पहचान संगठनात्मक समझ और अनुशासित कार्यशैली के लिए है।

🔹 ओबीसी फॉर्मूले की बात करें तो धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा का नाम सबसे ऊपर है। दोनों लोध समुदाय से आते हैं और गैर-यादव ओबीसी वोट बैंक पर अच्छी पकड़ रखते हैं, इसलिए हाईकमान इन्हें भी गंभीरता से तौल रहा है।

🔹 दलित नेताओं में रामशंकर कठेरिया और एमएलसी विद्या सागर सोनकर के नाम चर्चा में हैं। दोनों अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखते हैं और पार्टी की कोर राजनीतिक रणनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

🔹 अगर ब्राह्मण और ओबीसी फॉर्मूला किसी कारण पर सहमति तक नहीं पहुंचता है, तो पार्टी दलित अध्यक्ष का “सरप्राइज विकल्प” भी चुन सकती है। यह फैसला समाजवादी पार्टी के PDA नैरेटिव को राजनीतिक जवाब देने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है।

🟡 इस हफ्ते नया अध्यक्ष, साथ में निगम-बोर्ड नियुक्तियां भी बीजेपी ने प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को 98 इकाइयों में बांटा है। इनमें से 84 जिला अध्यक्ष पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी लगभग पूरी मानी जा रही है। यही वजह है कि समन्वय बैठक में बीएल संतोष ने संभावित नाम साझा कर दिया।

🟡संकेत साफ हैं कि बीजेपी का संगठनात्मक बदलाव अब तेज गति से आगे बढ़ेगा। संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही निगम और बोर्डों में भी नई नियुक्तियां शुरू होंगी। प्रदेश संगठन का पूरा ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिस नाम पर हाईकमान ने हरी झंडी दी है, उसकी घोषणा सिर्फ समय की बात है।

🟡राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है कि आखिर वह कौन नेता है जिसे बीजेपी अपने सबसे बड़े राज्य का कमान सौंपने जा रही है। ऐलान इस हफ्ते किसी भी दिन हो सकता है और इसके बाद संगठन में बड़े बदलावों का सिलसिला शुरू होना तय है।

🟡SIR मामले पर संघ क्यों हुआ नाराज लखनऊ में हुई “विचार परिवार बैठक” में SIR सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा। संघ नेताओं ने साफ कहा कि बीजेपी के सांसद और विधायक SIR प्रक्रिया में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे। यह वह प्रक्रिया है जिसमें वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को ठीक किया जाता है।

🟡संघ ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करें और SIR को सफल बनाने में सहायता दें। यह नाराजगी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और भाजपा नेतृत्व इसे लेकर किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता।

🟡राम मंदिर पूरा होने के बाद बड़ा अभियान बनेगा बैठक में राम मंदिर निर्माण पर भी लंबी चर्चा हुई। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य ढांचा पूरा होना सरकार और संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसलिए निर्णय हुआ कि आने वाले महीनों में मंदिर को लेकर बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

🟡बीजेपी को यह भी समझना है कि पिछले साल अयोध्या लोकसभा सीट (फैजाबाद) में हार ने पार्टी को चौंकाया था। ऐसे में मंदिर पूरा होने के बाद इसका संदेश व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

🟡संगठन-सरकार तालमेल पर फोकस समन्वय बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया। कई मुद्दों पर संघ ने अपने सुझाव साझा किए, खासकर उन विभागों के कामकाज पर जहां जनता सीधे प्रभावित होती है।

🟡 प्रदेश के मंत्रियों के साथ संघ की पिछले महीने हुई समीक्षा बैठकों की रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री योगी और बीजेपी नेतृत्व के साथ साझा की गई। बीजेपी जल्द ही प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर नया रोडमैप जारी कर सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000