UP: रस्सी से बांधे हाथ, बेहोश कर काटा प्राइवेट पार्ट, 2 युवकों को जबरन बनाया किन्नर

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिले में युवकों का गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) कटवा कर किन्नर बनाने का खेल चल रहा है। जिले के दो युवकों ने पुलिस को दी शिकायत में एक किन्नर पर यह आरोप लगाया कि उनका गुप्तांग कटवा कर उन्हें किन्नर बना दिया गया है। किन्नर द्वारा युवकों को कमरे में बंद कर मारने पीटने का वीडियो भी वायरल हुआ है।युवकों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी किन्नर और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का पता अभी नहीं लगा सकी है। अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के दिलावल गांव के रहने वाले अजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बेहोश कर काट दिया गुप्तांग

पुलिस में दर्ज शिकायत में युवक ने कहा कि वह पेशे से नाचने गाने का का काम करता है। फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात किन्नर रेखा सिंह से हुई। रेखा सिंह ने एक दिन प्रोग्राम करने के बहाने अपने घर बुलाया और खाने में दवा मिला कर दे दिया। इससे अजय बेहोश हो गया। अजय को जब होश आया तो वह रेखा के घर मे बेड पर पड़ा था। उसके गुप्तांग पर पट्टी बधी हुई थी। उसे बहुत दर्द हो रहा था।

मारपीट का वीडियो वायरल

रेखा सिंह ने काफी दिनों तक उसे अपने घर मे बंधक बनाए रखा। जब पट्टी हटी तो अजय को पता चला कि उसे किन्नर बना दिया गया है। रेखा सिंह ने दूसरे युवक दिलीप कुमार का भी लिंग कटवा कर उसे किन्नर बना दिया है। जबरन किन्नर बनाए गए युवकों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। युवकों के साथ घर के अंदर डंडे से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवकों को पीटा जा रहा है।

आरोपी किन्नर की तलाश में जुटी पुलिस

अजय कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि जिले में दो लोगों को जबरन किन्नर बनाए जाने की शिकायत मिली है। युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी किन्नर कहां है? ऑपरेशन किस डॉक्टर ने किया था? इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000