माफिया अतीक अहमद को फिर गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज रवाना हुई UP पुलिस

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड  के बाद माफिया अतीक अहमद पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब उसे गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। पुलिस अतीक को लेकर यूपी के लिए रवाना हो गई है। अतीक अहमद को लाने के लिए जो पुलिस टीम गुजरात भेजी गई है। उसमें एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और 2 इंस्पेक्टर के साथ ही 30 कॉन्स्टेबल हैं। बताया गया है कि अतीक को लाए जाने का पूरा पैटर्न पहले की तरह की होगा। उसे इस बार भी उसी रास्ते से लाए जाने की तैयारी है जिस रास्ते से पिछली बार लाया गया था। अतीक को लाने के लिए जो प्रिजन वैन भेजी गई है, उसमें बायोमेट्रिक लॉक लगा हुआ है। यानी इसे मैनुअल तरीके से नहीं खोला जा सकेगा। अतीक को लाने के लिए पुलिस वालों ने अपनी बॉडी पर कैमरा लगा ताकि अतीक को साबरमती से प्रयागराज ले जाने की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो सके। प्रयागराज पुलिस अपनी कस्टडी में लेने के बाद दोनों भाइयों का आमना-सामना भी करा सकती है।

दरअसल, अब अतीक और उसके बेटे अली समेत 13 के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। दरअसल, प्रयागराज की जाफरी कॉलोनी निवासी साबिर की शिकायत पर पुलिस ने अतीक अहमद, उसके पुत्र अली, असलम मंत्री, असद कालिया, शकील, शाकिर, सबी अब्बास, फैजान को एक करोड़ की रंगदारी, जानलेवा हमला व हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जेल से साजिश नामी, अफ्फान, महमूद, मौद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साबिर ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल साल-2019 को वह अपने चकिया स्थित आवास पर था। इसी दौरान अतीक अहमद के कहने पर उसका बेटा अली अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंच गया। उसके पास पिस्टल और रायफल थी। वे सभी घर के बाहर खड़े हो गए और उसे बुलाने लगे। एफआईआर होने के बाद अतीक को लेने पुलिस साबरमती जेल पहुंची है। अतीक का बी वारंट पहले से जारी है।

अतीक को कभी भी प्रयागराज लाया जा सकता है। अतीक अहमद को एक बार फिर साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जाने की तैयारी हो रही है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम आज फिर गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। उमेश पाल शूटआउट केस में प्रयागराज पुलिस ने पहले ही कोर्ट से बी वारंट हासिल कर लिया है। बी वारंट पर कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई थी़। एक पुराने मुकदमे में अतीक अहमद से जेल में पूछताछ कर बयान दर्ज करने के लिए भी पुलिस ने पहले ही कोर्ट से मंजूरी ली हुई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रयागराज पुलिस है अतीक अहमद का बयान दर्ज करने के लिए साबरमती जेल पहुंची है या फिर उसे लाने के लिए। माना जा रहा है कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल मर्डर केस में भी उसका ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बनवाया जा सकता है। इसके बाद पुलिस अपनी कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000