सिपाही लाइन हाजिर अपराधउत्तरप्रदेशजौनपुर यूपी पुलिस की दबंगई, नेम प्लेट पूछने पर पत्रकार को ही जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल By Pratibha Rajdar On Sep 4, 2024 753 यूपी पुलिस का नया कारनामा नेम प्लेट पूछने पर पुलिस हुई आगबगूला, पत्रकार को मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल थाना सुरेरी अन्तर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर में किसी मामले को लेकर 112 आपातकालीन की गाड़ी आयी हुई थी उसी दौरान रोहित मिश्रा पत्रकार उदन्त मार्तंड अखबार का पत्रकार खबर के सिलसिले में जानकारी लेने गया था। घटना की विडियो बनाने लगा और पूछने लगा की आप लोगों का नेम प्लेट कहा है और किस थाने से है इतने में 112 नंबर पुलिस आक्रोषित होकर पत्रकार के ऊपर हमलावर हो गये वहां पर उपस्थित दो पत्रकार को 3 पुलिस कर्मियों ने मारना पीटना शुरू कर दिया जिसमें पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए घर मे भागा तो घर में घुसकर मारपीट करने लगे बीच-बचाव कर रही महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। samachar 753 Share