यूपी के प्रॉपर्टी डीलर की देहरादून में हत्या, जूतों के फीतों से गला घोंटकर कर मारा गया

देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार सुबह को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार यूपी के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला 41 साल का मंजेश कंबोज शुक्रवार को अपने दोस्त के पास यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में आया था। मंजेश कंबोज का दोस्त यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में किराए पर रहता है। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

शनिवार सुबह को जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक कमरे में गए और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में मंजेश का शव पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि जूतों के फीतों से गला घोंटकर ही मंजेश कंबोज की हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000