यूपी के सपा विधायक ने दिल्ली में दिखाया भौकाल,सनरूफ खोलकर हूटर बजाते हुए निकले सैकड़ों गाड़ियों के साथ,थमाया पुलिस ने नोटिस

 उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सैकड़ो गाड़ियों के साथ सपा विधायक का काफिला चल रहा है और खुद गाड़ी के सनरूफ में खड़े होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सपा विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि सपा विधायक अतुल प्रधान पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लग रहा है। सूत्रों के अनुसार काफिले की कुछ गाड़ियों का चालान भी हुआ है।

सपा विधायक अतुल प्रधान का वायरल वीडियो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल का है,जहां रविवार को गुर्जर समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतुल प्रधान फिल्मी स्टाइल में काफिले के साथ पहुंचे थे। वायरल वीडियो में अतुल प्रधान सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान गाड़ियों में हूटर बज रहे थे। इस दौरान अतुल प्रधान अपनी गाड़ी का सनरूफ खोलकर वीडियो बनवा रहे थे।

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद दिल्ली पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मामले में अतुल प्रधान का कहना है कि गाड़ी से ऊपर निकलकर चलना कोई गुनाह नहीं है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की भी फोटो रोज आती है। कोई भी बड़ा राजनीतिक व्यक्ति हो, जो लोगों से मिलने जा रहा हो वह गाड़ी में खड़े होकर ही लोगों का अभिवादन करता है।

सपा विधायक ने कहा कि हम लोग ग्वालियर वाले प्रकरण पर जहां हमारे लोगों पर अत्याचार हुआ उसके लिए दिल्ली गए थे।वहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। कई बार वीडियो ज्यादा चल जाती है। मेरी वाली भी चल गई।अगर दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया तो दूसरों को भी नोटिस मिलना चाहिए। गिरफ्तार करना चाहिए।

सपा विधायक ने कहा कि हम लोग तो एक प्रोटेस्ट के लिए जा रहे थे। हमारे पास परमिशन भी थी। अगर कोई बात है तो हम उसका जवाब देंगे। वैसे भी रविवार का दिन था और रास्ता खाली था। मैं काफिले की अगुवाई नहीं कर रहा था। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां थीं। कोई गैरकानूनी गाड़ी नहीं थीं।सब लीगल गाड़ियां थीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000