यूपी एसटीएफ ने पकड़ा मेड इन इटली कारतूसों का जखीरा, सामने आया पद्मश्री से सम्मानित शूटर के भाई का नाम

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है।दिल्ली हाईवे स्थित ग्रेटर पल्लवपुरम से कारतूसों कार के अंदर से कारतूसों का जखीरा एसटीएफ ने पकड़ा है।कारतूसों की खेप अंतर्राष्ट्रीय तस्कर राशिद अली ले जा रहा था। कारतूसों की खेप राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स देहरादून से आई थी। राशिद अली ने पूछताछ में बताया कि यह राणा ब्रदर्स की है।पद्मश्री से सम्मानित निशानेबाज जशपाल राणा के भाई द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित सुभाष राणा और साथी सक्षम मलिक ने ही कारतूसों की सप्लाई मेरठ के लिए भेजी थी।यह कारतूस शूटिंग खिलाड़ियों पर इटली से मंगाकर तस्करी की जाती है। एसटीएफ ने राशिद अली के बयानों पर सुभाष राणा और उसके साथी सक्षम मलिक को भी आरोपी बनाया है।

राशिद ने पूछताछ में बताया कि यह कारतूस की खेप देहरादून की राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स (आरआईएसएस) से मेरठ लेकर आ रहा था। रेंज के मालिक द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित निशानेबाज सुभाष राणा और उनके साथी सक्षम मलिक ने कारतूस की खेप मेरठ के लिए भेजी थी। उन्होंने कहा था कि मेरठ के बेगमपुल पर पहुंचने के बाद फोन पर बताएंगे कि कारतूस कहां पर जाने है। राशिद अली ने बताया कि कारतूस शूटिंग खिलाड़ियों के लाइसेंस पर शूटिंग रेंज में मंगाए जाते है। यह कारतूस भी इटली से मंगाकर तस्करी किए जा रहे थे। तस्करी में पद्मश्री से सम्मानित निशानेबाज जशपाल राणा के भाई सुभाष राणा और उनके साथी सक्षम मलिक की अहम भूमिका है।

एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वेस्ट यूपी में अवैध हथियार और कारतूसों की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने दिल्ली हाईवे पर ग्रेटर पल्लवपुरम में चेकिंग शुरू कर दी।एएसपी ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे स्विफ्ट में सवार होकर राशिद अली पुत्र शमशाद अली निवासी ग्राम जोला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को रोक लिया। कार के अंदर से एसटीएफ की टीम ने 1975 कारतूस 12 बोर के मेड इन इटली बरामद किए। एएसपी ने बताया कि विदेश से कारतूस मंगाकर देश के कई राज्यों में तस्करी की जा रही है।सुभाष राणा और सक्षम मलिक की गिरफ्तारी के बाद ही काफी जानकारी मिलेगी। राशिद के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000