यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, सीएम योगी और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने गोंडा के कटरा के रहने वाले ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, मेल आईडी, दो वाई-फाई राउटर और सीसीटीवी डीवीआर बरामद हुए हैं। दोनों की गिरफ्तारी थाना विभूति खंड गोमती नगर क्षेत्र से हुई है। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को एक धमकी भरा मेल आया था, जिसमें ये धमकी दी गई थी। दूसरे तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोशल मीडिया पर अयोध्या के राम मंदिर से संबंधित नफरत भरे बयान पोस्ट करने के आरोप में 24 साल को एक व्यक्ति को झांसी से गिरफ्तार किया है। एटीएस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरयाना निवासी हाफिज जिब्रान मकरानी को एटीएस की एक टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

मकरानी पर उकसाने वाले पोस्ट करने का आरोप…

मकरानी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर नफरत भरी टिप्पणी पोस्ट कर लोगों को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए उकसाया। आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सघन अभियान के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को ‘स्कैन’ करते समय एटीएस को आरोपी का पोस्ट नजर आया। बयान में कहा गया, “मकरानी के मोबाइल फोन से बाबरी मस्जिद के विध्वंस का बदला लेने के लिए उकसाने वाले कई आपत्तिजनक पोस्ट और स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जाना पाया गया है।” एटीएस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 505 (2) (दो वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000