नौकरी लगवाने का झांसा दे फंसाते थे गांव के लड़कों को, परीक्षा पास कराने का लेते थे ठेका…

आगरा। यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट ने गुरुवार को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने पांच ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके आधार पर एसटीएफ छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड व मोहर लगे प्रवेश पत्र बरामद किए है।जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ को नौकरी के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली थी। आरोप था कि सीओडी (Central Ordnance Depot) और एसएससी में नौकरी लगने के नाम पर युवाओं से वसूली की जा रही है।

एसटीएफ की आगरा यूनिट ने छानबीन शुरू की। एसटीएफ ने मामले में गुरुवार को न्यू आगरा थाना क्षेत्र में सक्रिय गैंग के पांच सदस्य को दबोचा, जिन्होंने एक पीड़ित से 7 लाख रुपये की ठगी की थी।एसटीएफ आगरा यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा ने बताया कि ठगी की शिकायत पर न्यू आगरा थाना क्षेत्र में स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास छापा मारा गया। जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग सीओडी में नौकरी लगवाने के नाम पर ग्रामीण युवाओं को ठगी के जाल में फंसाकर वसूली करते थे। गैंग परीक्षा पास कराने का भी काम करता है। आरोपियों की पहचान धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मा, देवेंद्र सिंह अनूप, हरेश पाठक और पारस चाहर के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि आरोपी देवेंद्र फर्जी कागजात से असम राइफल में भर्ती हुआ था। मगर, जांच होने पर नौकरी छोड़कर भाग आया। गैंग पहले ही एडवांस में रुपये युवाओं से वसूल लेता था। जब नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगता था तो उसे हड़काने का काम भी करते थे। आरोपी अनूप, हरेश और पारस का काम नौकरी के लिए लड़कों खोजकर लाना था। मामले में न्यू आगरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000