शार्ट सर्किट से चलती रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। ईसा नगर चौकी के पास यात्रियों से भरी एक चलती रोडवेज बस में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। वहीं, चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस की सीएनजी सप्लाई को तुरंत बंद कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।उत्तराखंड डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर उन्हें हल्द्वानी शहर लेकर जा रही थी। बस में करीब 52 यात्री सवार थे और बस सब उत्तराखंड जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ईसानगर चौकी क्षेत्र के निकट अचानक चलती रोडवेज में आग लग गई।

आग लगने से एकाएक हड़कंप मच गया तथा यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रोडवेज में आग लगी देख चालक ने तुरंत बस को रोक लिया और इमरजेंसी द्वार से यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयासों में लग गए। चालक और परिचालक ने आनन फानन में सभी यात्रियों को मुख्य गेट और इमरजेंसी गेट से एक एक करके बाहर निकाला। साथ ही मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत करवा दिया। सूचना पाकर ईसानगर चौकी प्रभारी योगेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पाकर फायरब्रिगेड भी पहुंच गई।घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उन्हें शांत किया तथा उन्हें एक नजदीकी चिकित्सालय भिजवा दिया। फायर कर्मियों ने जैसे तैसे कर आग को काबू कर उसे बुझा दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे से अधिक समय तक अफरा तफरी मची रही। हाईवे पर जाम की स्थिति तक पैदा हो गई। लेकिन पुलिस ने जैसे तैसे कर जाम को खुलवाया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि उत्तराखंड डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से करीब 52 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी जा रही थी। बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के दौरान सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया था। किसी को भी जानमाल की हानि नहीं हुई है।सभी यात्रियों को गंतव्य को रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा दुर्घटना ग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000